बॉलीवुड

Ikkis: धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म से जारी हुआ इमोशनल वीडियो, एक-एक सीन देखकर रो रहे हैं फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2025, 12:59 PM IST

Dharmendra Ikkis Video: एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म इक्कीस (Ikkis) के मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है। मेकर्स ने फिल्म में धर्मेद्र जी की एक इमोशनल कविता को जोड़ दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र जी...

Image

Image Source: Maddock Films Instagram

Dharmendra Ikkis Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) इस दुनिया में अब नही रहे। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद कल यानी 27 नवंबर को उनकी याद में प्रेयर मीट रखी गई थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब इन सब के बीच धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म इक्कीस (Ikkis) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। अभी हाल ही में फिल्म से धर्मेंद्र का एक पोस्टर रिलीज किया था, अब मेकर्स ने फिल्म में कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

फिल्म में होगी धर्मेंद्र की कविता

एक्टर धर्मेंद्र भले ही दुनिया में नहीं रहे, लेकिन लोगों की यादों में वो आज भी जिंदा है। धर्मेंद्र अपने अंतिम समय तक फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहे। धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म इक्कीस है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से धर्मेंद्र जी का पोस्टर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म में धर्मेंद्र जी की इमोशनल कविता को जोड़ने का फैसला किया है। ये कविता 'अज भी जी करदा है' (Aj bhi ji karda hai, pind apne nu jaanwa) है। इस खबर के सामने आने के बाद धर्मेंद्र जी यादें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर ताजा हो जाएंगी। इसको लेकर मेकर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं।

यहां देखें धर्मेद्र जी का 'इक्कीस' का वीडियो

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म इक्कीस की कहानी एक बायोपिक वॉर ड्रामा है, जो 1971 के इंडो-पाक वॉर के हीरो, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (Arun Khetarpal) की जिंदगी पर बेस्ड है। अरुण खेत्रपाल सिर्फ 21 साल के थे जब वो बसंतर की लड़ाई की जंग में शहिद हो गए थे। वो भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र (Param Vir Chakra) विजेता बने। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। फिल्म से जारी हुए धर्मेंद्र जी के वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article