बॉलीवुड

Exclusive: India Climate Summit 2025 में भूमि पेड़नेकर ने कैजुअल सेक्सिज्म पर खुलकर की बात, कहा- 'ये सब परेशान करता...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 29, 2025, 01:59 PM IST

Bhumi Pednekar on Casual Sexism: टाइम्स नाउ इंडिया क्लाइमेट समिट 2025 (ICS2025) में इवेंट भूमि पेडनेकर ने बतौर गेस्ट हिस्सा लिया। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने कई मुद्दों के साथ कैजुअल सेक्सिज्म को लेकर बात की। भूमि पेडनेकर का बयान खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं भूमि पेडनेकर ने क्या कहा है।

Image

Bhumi Pednekar on Casual Sexism

Bhumi Pednekar on Casual Sexism: टाइम्स नाउ इंडिया क्लाइमेट समिट 2025 (ICS2025) इवेंट काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इवेंट से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस इवेंट में नेता से लेकर अभिनेता तक अपना मत रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में बतौर गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी पहुंचीं। भूमि पेडनेकर ने इस इवेंट में अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। लेकिन भूमि पेडनेकर ने कैजुअल सेक्सिज्म पर जो कहा वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। तो चलिए जानते हैं भूमि ने कैजुअल सेक्सिज्म पर क्या कहा है।

कैजुअल सेक्सिज्म पर भूमि पेडनेकर ने कही ये बात

टाइम्स नाउ इंडिया क्लाइमेट समिट 2025 में भूमि पेडनेकर ने कैजुअल सेक्सिज्म को लेकर बात की जो सुर्खियों में आ गई। भूमि पेडनेकर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें परेशान करता है जब मीडिया सिर्फ उनके वजन घटाने और कपड़ों की चर्चा करता है, तो उन्होंने कहा, 'हां परेशान करता है, लेकिन ये मेरी सबसे छोटी लड़ाई है। आज के जमाने में एक लड़की के लिए ये छोटी बात है। हमें रोजमर्रा के कैजुअल सेक्सिज्म की आदत हो गई है। मैं कुछ काम की बात कह रही हो सकती हूं, लेकिन मीडिया की हेडलाइन होती है, 'भूमि ने 35 किलो कैसे घटाए?' ये सब झूठ है, मैंने कभी नहीं बताया कि मैंने वजन कैसे घटाया। लोग मनगढ़ंत बातें लिखते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'ये मुझे परेशान करता है। मैं बस अपनी राय को और जोर से रखूंगी। मैं हर मौके का इस्तेमाल करूंगी ताकि बदलाव लाने वाली बातचीत हो सके। मेरी आवाज और तेज होगी, और आखिरकार, इससे बदलाव आएगा।' भूमि पेडनेकर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद भूमि पेडनेकर के वजन को लेकर बात करने वाले ट्रोल्स की भी बोलती बंद हो गई है।

एक्टिंग से जीत लेती हैं दिल

भूमि पेडनेकर अपने बेबाक बयान के लिए काफी फेमस है। बेबाक बयान के साथ-साथ लोगों को भूमि पेडनेकर की एक्टिंग भी काफी पसंद आती है। भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article