सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को लेकर चर्चा में है। टाइगर 3 का लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक्टर की फिल्म इस साल दिवाली पर यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। मेकर्स 16 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिक में हैं। आज वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का सबसे बड़ा मुकाबला भारत- पाकिस्तान के बीच हो रहा है। सलमान खान भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे हैं। एक्टर ने इस दौरान अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया।
सलमान खान ने किया टाइगर 3 का प्रमोशन
एक्टर ने स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो में हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ को ज्वाइंन किया। एक्टर ने अपनी फिल्म टाइगर 3 के बारे में बात की। एक्टर ने कहा, टाइगर 1 और टाइगर 2 के मुकाबले 3 में अलग लेवल का एक्शन किया गया है। आपको फिल्म में काफी कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हम फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आएगा।
एक्टर ने आगे कहा, के एल राहुल उनके फेवरेट प्लेयर है। वो प्रेशर में भी अच्छा खेलते हैं। उन्होंने हाल ही में अथिया शेट्टी से शादी की है। मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुनिधि चौहान, अरिजीत सिंह समेत कई सेलेब्स ने लाइव परफॉर्मेंस दिया है। इंडिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
