Image Source: ICC/ IMDb
Bollywood Stars on India Winning Women's World Cup 2025: 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने पहली बार वुमेंस वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की धांसू बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की ऑलराउंड ब्रिलियंस ने ये सपना पूरा किया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और बॉलीवुड के स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आए। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स ने ने इंडिया का जीत पर क्या लिखा है।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए, लिखा, 'चलो यार इंडियाआ वर्ल्ड चैंपियंस। वेल डन लेडीज।'
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने टीम के स्पिरिट और हिम्मत की तारीफ में पावरफुल मैसेज शेयर किया। 'पसीना। स्पिरिट। ग्रिट। शीयर हार्ट। और इसी तरह हिस्ट्री को ग्लो-अप मिल गया। हमारी वुमेंस इन ब्लू ने ग्लोरी का पीछा नहीं किया, उन्होंने उसे अपना बना लिया। हर उस छोटी लड़की के लिए जो सपना देखती है और हर एक इंडियन के लिए, जोर से बोलो हम वर्ल्ड चैंपियंस हैं।'
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने टीम की रेजिलिएंस और हिम्मत की तारीफ की, बोले, 'एक ऐसी रात जो हम कभी नहीं भूलेंगे। थैंक यू, चैंपियंस। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि सच्ची ग्रिट और बिलीफ क्या कर सकती है।'
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने सिंपल लेकिन पावरफुल शब्दों में लिखा 'उन्होंने कर दिखाया। वूमन ने दिखा दिया कि ये कैसे होता है।'
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने विश किया और लिखा, “हमारे चैंपियंस को बधाई #TeamIndia.”
एसएस राजामौली (SS Rajamouli) X पर शेयर किया, 'वर्ल्ड के चैंपियंस, हमारी वुमेंस इन ब्लू ने कर दिखाया। दीप्ति की ऑलराउंड ब्रिलियंस और शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी ने ग्लोरी का रास्ता रोशन किया। हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा हो गया है।'
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shardha Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की, इस जीत को भारत की आइकॉनिक 1983 जीत से कंपेयर करते हुए। श्रद्धा ने लिखा, “दशकों से सिर्फ पैरेंट्स से सुनते थे कि 1983 कैसा लगा था। हमें हमारा ये वाला मोमेंट देने के लिए थैंक यू गर्ल्स। '
इन स्टार्स ने भी दिया रिएक्शन
इन सितारों के अलवा और भी स्टार्स इस वुमेंस वर्ल्ड कप की जीत पर रिएक्शन देते नजर आए। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी (Kiara Advani), वरुण धवन (Varun Dhawan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) समेत कई सितारे शमिल हैं। टीम इंडिया के वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।