Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari: इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब एक बार फिर स्पॉट हुए हैं। दोनों अब एक साथ अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में नजर आ रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिन्होंने उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को जोर दे दिया है। पलक और इब्राहिम ने अभी तक इन खबरों पर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है, न ही उन्होंने इसे एक्सेप्ट किया है और न ही दोनों ने इससे इनकार किया है। सोशल मीडिया पर इब्राहिम और पलक के रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां है। दिवाली पार्टी की रौनक के बीच दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी एक्साइट कर दिया है। अब यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी ने एक दूसरे को लगाया गले
रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी ने पलक और इब्राहिम को एक साथ स्पॉट किया है। इस वीडियो में इब्राहिम पार्टी के वेन्यू से बाहर आते हैं और पैपराजी के लिए पोज देते भी नजर आते हैं। उनका ये स्टाइलिश अवतार काफी पसंद किया जा रहा है। इब्राहिम ने काले रंग की जैकेट और पैंट पहनी हुई थी।
एक और क्लिप में पलक तिवारी अपनी कार से उतरकर इब्राहिम की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों एक बिल्डिंग के अंदर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया से बात कर रहे थे। जैसे ही वह बिल्डिंग के अंदर गईं, इब्राहिम ने अपना हाथ बढ़ाया और उन्हें गले लगाकर वेलकम किया। दोनों के इस वीडियो को देखकर लोग उनके रिश्ते को लेकर बात कर रहे हैं।
