बॉलीवुड

I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

Abhishek Bachchan New Movie Poster: एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' (I Want to talk) का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को लेकर अब फैंस के भी मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोग ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को फिल्म से जोड़ रहे हैं।

Image

Abhishek Bachchan starrer 'I want to talk' movie poster out

Abhishek Bachchan New Movie Poster: अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' (I Want to Talk) का एक नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी आज पर्दा उठा दिया गया है। अभिषेक की ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक ने एक कैप्शन भी शेयर किया है, जिसे फैंस सीधे तौर पर ऐश्वर्या राय और उनके रिश्ते से जोड़ने लगे हैं। इस पोस्टर के कमेंट सेक्शन में अभिषेक को लेकर फैंस के कई मजेदार और ट्रोल भरे रिएक्शन सामने आ रहें हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश

बात करने पर जोर देते नजर आए अभिषेक

इससे पहले बीते दिन फिल्म से जुड़ा एक टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसमें अभिषेक बच्चन एक ऐसे इंसान की कहानी पर रौशनी डालते नजर आ रहे थे जो सिर्फ बातें करने के लिए ही जिंदा हैं। जिन्हें जीना और बातें करना काफी पसंद है। इस टीजर पर करण जौहर से लेकर काजोल तक ने भी रिएक्ट किया था। अब यहां पोस्टर को लेकर सामने आ रहे फैंस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

'ऐश्वर्या से बात करना भी बेहद जरूरी है'

इस पोस्टर के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'आपको शायद ऐश्वर्या से भी बात कर लेनी चाहिए, यह भी बेहद जरूरी है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या बोल रही होंगी, वी नीड टू टॉक'। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ समय से अभिषेक बच्चन के निम्रत कौर संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर भी फैंस कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article