बॉलीवुड

Exclusive: 'मैं ज्यादा बात नहीं करता था' करीना संग काम करने पर Tusshar Kapoor का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 11, 2026, 03:03 PM IST

Tusshar Kapoor on Working With Kareena Kapoor: एक्टर तुषार कपूर ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में तुषार कपूर ने करीना कपूर संग काम करने का अनुभव शेयर किया।

Image

करीना कपूर संग काम करने पर तुषार ने तोड़ी चुप्पी (Image Source: IMDb/ Zoom)

Tusshar Kapoor on Working With Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच तुषार कपूर ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान तुषार कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म के सेट पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ अपने अनुभव का मजेदार खुलासा किया है। तुषार ने बताया कि अपनी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है (Mujhe Kucch Kehna Hai) के सेट पर वो करीना से शुरुआती कुछ दिनों तक ज्यादा बात नहीं करते थे। तो चलिए जानते हैं इसकी क्या वजह थी।

तुषार कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Zoom से बातचीत में अपने 25 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने कहा, 'मैंने सबसे ज्यादा काम करीना कपूर के साथ किया है। मैंने दो 'गोलमाल' फिल्में, मुझे कुछ कहना है और जीना सिर्फ मेरे लिए की हैं। हम दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता रहा, खासकर दूसरी फिल्म में। आपकी पहली हीरोइन हमेशा खास होती है क्योंकि मैंने पहली बार कैमरे के सामने उनके साथ ही काम किया था। मैं बेबो को अपने लिए एक बहुत खास प्रोफेशनल दोस्त मानता हूं।' एक्टर ने आगे कहा कि 'वो बहुत सपोर्टिव थीं और पहले से ही फिल्में कर चुकी थीं, इसलिए उन्हें सेट का माहौल अच्छे से पता था। मुझे आज भी अपना पहला सीन याद है, उन्होंने मुझसे कहा था, ‘तुम जितने चाहो टेक ले सकते हो, 50 टेक भी ले लो, लेकिन अपने शॉट में आराम से रहो।’

कम्फर्टेबल महसूस करवाया

एक्टर तुषार कपूर ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि 'करीना कपूर ने मुझे थोड़ा कम्फर्टेबल महसूस करवाया। कुछ दिनों बाद में उनसे थोड़ा बात करने लगा। मेरी पहली फिल्म में हम ज्यादा बात नहीं करते थे। वो फिल्म का फन पार्ट थीं। न्यूजीलैंड में हम थोड़ा बात करते थे, गपशप भी होती थी। बेबो उस तरह से मजेदार थीं, लेकिन मैं पूरा ध्यान अपने काम पर देता था और चाहता था कि मेरा रोल सही हो और डायरेक्टर मेरे काम से खुश हों।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article