टीवी मसाला

Throwback: जब भाई तुषार कपूर को फूटी आंख नहीं पसंद करती थीं एकता कपूर, इस एक हरकत पर बुला ली थी पुलिस

Ekta Kapoor Once Called Police Due To Tusshar Kapoor This Deed: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। एकता कपूर और तुषार कपूर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब भाई की हरकत पर एकता कपूर ने पुलिस बुला ली थी।

Image

एकता कपूर ने जब तुषार कपूर की इस हरकत पर बुला ली थी पुलिस

Ekta Kapoor Once Called Police Due To Tusshar Kapoor This Deed: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त धाक जमाई है। टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें खुद एकता कपूर ने लॉन्च किया और उनके करियर को नया आयाम दिया। वहीं बॉलीवुड में भी एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई कई फिल्में कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। एकता कपूर अपने परिवार पर जान छिड़कती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी रह चुका है, जब उनका बॉन्ड सगे भाई तुषार कपूर के साथ ही अच्छा नहीं था। इतना ही नहीं, एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एक बार तुषार कपूर के लिए पुलिस तक घर पर बुला ली थी। इस बात का खुलासा खुद एकता कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में किया था।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने बताया था कि बचपन में वह और तुषार कपूर एक-दूजे से खूब लड़ाइयां करते थे। लेकिन जैसे-जैसे वे समझदार हुए, उनकी बॉन्डिंग अच्छी होती चली गई। एकता कपूर ने तुषार कपूर से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया था, "हर भाई-बहन की तरह मैं और तुषार भी खूब लड़ते थे। आप ये जानकर हैरान हो जाओगे कि एक बार हम फैमिली ट्रिप पर तिरुपति गए थे। हमने वहां किसी कारण लड़ना शुरू कर दिया। इस झगड़े में तुषार ने मेरी नाक पर मुक्का मार दिया। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।"

एकता कपूर को परेशान किया करते थे तुषार कपूर

बता दें कि खुद तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने भी ये बात कबूली थी कि वह एकता कपूर (Ekta Kapoor) को खूब परेशान करते थे। तुषार कपूर ने इस बारे में कहा था, "छोटा होने के नाते मैंने एकता को खूब परेशान किया है। मैं उसके लिए मुसीबतें खड़ी करता था और उसे पीटता भी था। लेकिन अब एकता के साथ मेरे रिश्ते बदल चुके हैं। हम दोनों एक-दूजे को स्पेस देते हैं और एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article