Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक इटंरव्यू सामने आया था, इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर की पत्नी ने कई खुलासे किए थे। इसके बाद गोविंदा ने एक बयान दिया जिसमें वो सभी सवालों का जवाब देते नजर आए थे। इन सब के बीच गोविंदा अपने परिवार को लेकर खबरों में हैं। गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा (Yashvardhan Ahuja) बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। यशवर्धन अहूजा की डेब्यू फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
ये भी पढ़ें: सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
यशवर्धन अहूजा के डेब्यू को लेकर तैयारी हुई पूरी
एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं गोविंदा के लाडले यशवर्धन अहूजा है। यशवर्धन अहूजा के बॉलीवुड के डेब्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लापता लेडीज' (2024) फेम यशवर्धन अहूजा और नितांशी गोयल अब साजिद की अगली फिल्म में लीड रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग 23 जनवरी से शुरू हो गई है। इस फिल्म का अभी नाम 'हंड्रेड' बताया जा रहा है। एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स भी इसमें जुड़ी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है।
गोविंदा के कमबैक का है इंतजार
यशवर्धन अहूजा के डेब्यू की खबर ने लोगों को खुश कर दिया है। अब फैंस को गोविंदा के कमबैक का इंताजर है। गोविंदा के करियर को भी अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा स्कूल में डांस करते नजर आए थे। गोविंदा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यशवर्धन अहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
