बॉलीवुड

Saba Azad संग हॉलीडे पर निकल रहे थे Hrithik Roshan, फोटोग्राफर्स ने पकड़ा तो बोले ‘यहीं रहते हो...’

Hrithik-Saba spotted at airport: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। बताया जा रहा है कि ऋतिक और सबा क्रिसमस 2022 सेलीब्रेट करने के लिए निकल रहे थे, तभी मीडिया ने दोनों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सबा और ऋतिक काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Image

Saba Azad संग हॉलीडे पर निकल रहे थे Hrithik Roshan, फोटोग्राफर्स ने पकड़ा तो बोले ‘यहीं रहते हो...’

Hrithik-Saba spotted at airport: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ क्रिसमस सेलीब्रेट करने के लिए निकले हैं। ऋतिक रोशन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो मीडिया के फोटोग्राफर्स पहले से ही मौजूद थे। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फोटोग्राफर्स को देखकर चौंक गए और उनसे रहा नहीं गया। ऋतिक रोशन ने फोटोग्राफर्स से पूछ लिया कि क्या वो लोग यहीं रहते हैं? ऋतिक रोशन के सवाल का जवाब देते हुए फोटोग्राफर्स बोले ‘जी हां, हम लोग यहीं रहते हैं। हम लोग रात की शिफ्ट में हैं।’ आप ऋतिक रोशन और फोटोग्राफर्स का मजेदाक वीडियो नीचे देख सकते हैं:

काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऋतिक-सबा

ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Saba Azad) काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत दौर में इन दोनों ने अपने प्यार को लोगों से छुपाए रखा लेकिन अब दोनों साथ आने से कतराते नहीं हैं। सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने अपने प्यार ऐलान कुछ वक्त पहले किया था, जिसके बाद से ये दोनों कई बार साथ में नजर आ चुके हैं। ऋतिक रोशन अपन बच्चों से भी सबा को मिलवा चुके हैं। सबा ऋतिक के बच्चों के साथ भी खूब वक्त बिताती हैं।

सुजैन की भी अच्छी दोस्त बन गई हैं सबा आजाद

सबा आजाद ऋतिक रोशन के बच्चों की तो दोस्त बन ही गई हैं, इसके साथ-साथ सुजैन खान से भी उनकी अच्छी दोस्ती हो गई है। सुजैन खान अक्सर सबा आजाद के पोस्ट पर कमेंट करती रहती हैं। सबा भी सुजैन के कमेंट का रिप्लाई करती नजर आती हैं। दोनों की कमेंटबाजी इस बात का सबूत है कि इनके बीच मनमुटाव नहीं है। ऋतिक रोशन ने बहुत खूबसूरती से अपने सारे रिश्ते हैंडल किए हैं और जिंदगी में नई शुरुआत करने का फैसला लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article