बॉलीवुड

शराब की लत से बिखर गई थी ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, रिहैब में दिन-रात तड़पती थी फिर भी भाई ने नहीं दिखाया तरस

Sunaina Roshan Recall When Hrithik Roshan Scolds Her: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने उन दिनों को याद किया जब वह नशे की लत से परेशान थी और ऋतिक रोशन ने उनकी मदद की थी। वो ऋतिक ही था जिसने मुझे कोर्स पूरा करने के लिए कहा था। हालांकि इसके चलते मैं उनपर चिल्लाती भी थी और झगड़ा करती थी।

Image

Sunaina Roshan Recall When Hrithik Roshan Scolds Her

Sunaina Roshan Recall When Hrithik Roshan Scolds Her: बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) की बहन सुनैना रोशन ( Sunaina Roshan) ने हाल ही में अपने भाई के बारे में बड़ा खुलासा किया। स्टार की बहन ने बताया कि उनका भाई बहुत सपोर्ट करता है। रिहैब के दिनों को याद करते हुए सुनैना ने बताया कि जब मैं नशे की लत से बुरी तरह टूट गई थी, तब ऋतिक ने मुझे संभाला था। मैं वहाँ से भागकर आना चाहती थी , लेकिन वो ऋतिक ही था जिसने मुझे कोर्स पूरा करने के लिए कहा था। हालांकि इसके चलते मैं उनपर चिल्लाती भी थी और झगड़ा करती थी।

सुनैना ( Sunaina Roshan) ने बताया कि जब वह शराब की लत से परेशान थी तब उसके परिवार ने उन्हें रिहैब में रखा था। वहां पर हर चीज की पाबंदी थी, केवल घर वालों से ही बात कर सकती थी। मैं वहाँ से निकलना चाहती थी लेकिन ऋतिक( Hrithik Roshan) ने हमेशा मुझे रोके रखा। जब भी मैं ऋतिक को कहती कि मुझे यहां नहीं रहना वह कठोर हो जाता था और कहता हो कुछ हो जाए तुम कोर्स पूरा किए बिना नहीं आ सकती। उसकी इस बात पर मैं गुस्सा भी हो जाती थी और चिल्लाती थी, लेकिन उसी ने मेरे परिवार को समझाया था अगर उसे ठिक होना है तो कोर्स पूरा करना ही पड़ेगा। वह मेरे से छोटा होते हुए भी एकदम से कठोर हो गया था। हालांकि सुनैना ने यह भी कहा कि ऋतिक रोशन की डांट की वजह से मैं वहाँ रहती थी और ठिक होकर आई। अब मुझे महसूस होता है कि यह मेरे लिए कितना जरूरी था।

सुनैना रोशन ने रिहैब में रहने के दौरान ऋतिक को अपना सबसे बड़ा समर्थक बताया। उम्र में बड़ी होने के बावजूद, वह अक्सर अपने भाई से सलाह लेती है और उनकी बहुत प्रशंसा करती हैं। उनका अनुशासन, निरंतरता और काम करने की नैतिकता हमेशा उनके लिए सबसे अलग रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article