Hrithik Roshan New Update: बॉलीवुड के धांसू एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक की फिल्म वॉर 2 बीते साल रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक की मूवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि ऋतिक फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) में कैमियो करने वाले हैं। इस बीच ऋतिक रोशन को लेकर एक और चर्चा हो रही है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि वो हॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में.... (ये भी पढ़ें-Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक)

हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे ऋतिक रोशन? (pic credit-instagram)
ऋतिक रोशन ने इंटरनेशनल प्रोडक्शन कंपनी से मिलाया हाथ
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर मैनेजमेंट और प्रोडक्शन कंपनी Anonymous Content के साथ हाथ मिलाया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ऋतिक जल्द ही किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनोनिमस कंटेंट वही कंपनी है जो 'द रेवेनेंट', 'स्पॉटलाइट' और 'इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड' जैसी बड़ी फिल्मों से जुड़ी रही है। हालांकि अभी तक ऋतिक के किसी हॉलीवुड फिल्म या वेब सीरीज में काम करने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में 'कहो ना... प्यार है' से लेकर 'वॉर' तक के नाम शामिल है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही 'कृष 4' में कृष्णा मेहरा के किरदार में वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा वो पहली बार निर्माता के तौर पर भी कदम रख रहे हैं। उनकी थ्रिलर फिल्म 'स्टॉर्म' प्राइम वीडियो के लिए बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'जेलर 2' से ऋतिक रोशन और रजनीकांत करीब 40 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों ने 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में 40 साल पहले साथ काम किया था।
