Hrithik holding Saba's sandals: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर पहुंचे थे, जहां से इनकी काफी सारी तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे थे। इवेंट की कुछ इनसाइड फोटोज भी अब वायरल होने लगी हैं, जिनमें से एक में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के सैंडिल हाथों में कैरी करते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन की ये फोटोज देखकर लोग चौंक गए हैं।
ऋतिक रोशन की तस्वीरें देखकर लड़कियों ने लुटाया प्यार
जब से इंटरनेट पर ऋतिक रोशन की ये तस्वीरें आई हैं, तब से लड़कियां लगातार उन पर प्यार बरसा रही हैं। लड़कियों का कहना है कि उन्हें भी ऋतिक रोशन जैसा ही बॉयफ्रेंड चाहिए। एक लड़की ने लिखा है, 'ऋतिक रोशन एक कम्पलीट बॉयफ्रेंड हैं। गुड लुक्स के साथ-साथ लड़की को कैसे स्पेशल फील कराना है, कोई उनसे सीखे।' तो वहीं दूसरी लड़की ने लिखा है, 'मुझे कब ऐसा लड़का मिलेगा, जो मेरे सैंडिल हाथों में लिए घूमेगा। ऋतिक रोशन की सच अ डार्लिंग।'
कई लोग उड़ा रहे हैं ऋतिक रोशन का मजाक
ऋतिक रोशन की ये तस्वीरें देखने के बाद कई सारे लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। कई लोग बोल रहे हैं कि सबा आजाद ने उन्हें अपना गुलाम बना दिया है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'ऋतिक रोशन की हालत मुझसे देखी नहीं जा रही है।' तो वहीं दूसरी ने व्यक्ति ने लिखा है, 'अगर ऋतिक की भी ये हालत है तो हम क्या ही बुरा माने...।'
