बॉलीवुड

Don 3 Controversy पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले "मुझे कभी अप्रोच..."

Hrithik on Don 3 Controversy: रणवीर सिंह स्टारर डॉन 3 पिछले कुछ दिनों से विवादों में छायी हुई है क्योंकि इसे बंद करने की नौबत आ चुकी है। मेकर्स और रणवीर सिंह के बीच लगातार वाद-विवाद हो रहा है और इसमें ऋतिक का नाम भी जुड़ गया है। ऋतिक ने इस विवाद से किनारा करते हुए साफ कर दिया है कि वो इस प्रोजेक्ट से कभी भी नहीं जुड़े थे।

Image

Image Source: TNN

Hrithik on Don 3 Controversy: डॉन 3 की वजह से फरहान अख्तर-रितेश सिद्धवानी और रणवीर सिंह आमने-सामने आ चुके हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़े एक सूत्र की तरफ से मीडिया को ये जानकारी दी गई है कि रणवीर सिंह के अचानक मूवी छोड़ने की वजह से उन्हें लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपायी एक्टर को करनी चाहिए। इसके दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने इस खर्चे से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं और बैनर पर ही अनप्रोफेशनल होने के सवाल खड़े कर दिए हैं। रणवीर सिंह की तरफ से एक्सेल एंटरटेनमेंट पर कई सवाल खड़े किए गए हैं, जिनकी वजह से लोग हैरान हैं। (इसे भी पढ़ें: O'Romeo 1st Review: मीरा राजपूत ने लुटाया रोमियो पर बेशुमार प्यार, तृप्ति डिमरी की हुईं फैन)

Don 3 (1)

Don 3 (1)

रणवीर सिंह का आरोप है कि जब उनका करियर खराब दौर से गुजर रहा था तब बैनर उन पर दांव लगाने से बच रहा था क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं था कि ये बजट रिकवर हो पाएगा। रणवीर की तरफ से ये आरोप भी लगाया गया है कि मेकर्स ने इस दौरान दूसरे एक्टर्स को देखना भी शुरू कर दिया था और ऋतिक रोशन से तो बात भी कर ली थी कि वो रणवीर को रिप्लेस करें। (इसे भी पढ़ें: 'अल्फा' के सेट पर बॉबी देओल से भिड़ पड़ी आलिया भट्ट, आदित्य चोपड़ा को करना पड़ा बीच-बचाव)

एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह के बीच चल रहे इस युद्ध में अपना नाम फंसते हुए देखकर ऋतिक रोशन ने सफाई जारी की है और बताया है कि उन्हें मेकर्स ने कभी भी अप्रोच नहीं किया था। ऋतिक रोशन की तरफ से बताया गया है, "डॉन 3 के साथ मेरा नाम जुड़ना केवल एक रूमर था लेकिन अब ये एक विवाद का हिस्सा बन चुका है, जिस कारण मैं ये साफ करना चाहता हूं कि डॉन 3 के मेकर्स ने मुझे कभी भी अप्रोच नहीं किया था। मैं मीडिया के दोस्तों से भी यह कहना चाहूंगा कि ऐसे किसी भी रूमर को सच ना मानें क्योंकि मेरा डॉन 3 से ले कोई लेना-देना नहीं था।"

Hrithik

Hrithik

ऋतिक रोशन की सफाई के बाद देखना दिलचस्प रहेगा कि रणवीर सिंह की तरफ से क्या बयान आता है? डॉन 3 के मेकर्स को 40 करोड़ का नुकसान इसलिए हुआ है क्योंकि उन्होंने इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया था। मेकर्स का दावा है कि फिल्म की सारी तैयारियां रणवीर सिंह से बात करके ही शुरू की गई थीं लेकिन उनके चले जाने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article