बॉलीवुड

'अल्फा' के सेट पर बॉबी देओल से भिड़ पड़ी आलिया भट्ट, आदित्य चोपड़ा को करना पड़ा बीच-बचाव

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 13, 2026, 10:44 AM IST

Alia Bhatt-Bobby Deol Rift: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) का अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) के शूटिंग सेट पर विवाद हो गया है। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच किस वजह से विवाद हुआ है। इस विवाद को खत्म...

Image

Image Source: Reddit/ Animal Movie

Alia Bhatt-Bobby Deol Rift: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट और बॉबी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस फिल्म के लिए बेताब कर रहे हैं। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म अल्फा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। खबर है कि फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच सेट पर विवाद हो गया है। तो चलिए जानते है इसकी क्या वजह है।

आलिया भट्ट-बॉबी देओल के बीच हुआ विवाद

आलिया भट्ट और बॉबी देओल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह फिल्म अल्फा के सेट पर हुआ विवाद है। इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। 123 Telugu की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। आलिया को लगा कि सीन में कुछ बदलाव चाहिए, जबकि बॉबी ने अपनी बात पर अड़े रहे। ये छोटी-सी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया। सेट पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया औरविवाद इतना बढ़ गया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को बीच में आना पड़ा। उन्होंने दोनों के बीच बातचीत कराई और शूटिंग को पूरा किया। लेकिन आपको बता दें कि इस घटना को लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये घटना सही है या नहीं ये बस अधिकारिक बयान के बाद ही साफ हो पाएगा।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा इस विवाद से साथ-साथ अपनी रिलीज को लेकर भी चर्चा है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि फिल्म अल्फा को बड़े पर्दे की जगह सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। आलिया भट्ट और बॉबी देओल के विवाद को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article