बॉलीवुड

दिखने में कैसी है दुआ पादुकोण, दीपिका-रणवीर से मिलने गए पैपराजी ने बताया क्यों नहीं क्लिक की बेबी की एक भी फोटो

Deepika Padukone-Ranveer Singh Daughter First Meeting: योगेश शाह ने बताया वह कैसे दुआ से मिले थे और दीपिका-रणवीर ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। योगेश ने अपनी बातचीत में बताया कि दुआ के जन्म के कुछ महीने बाद दीपिका-रणवीर के मैनेजर का फोन आया और उन्होंने हमें दुआ से मिलने के लिए बुलाया

Image

Deepika Padukone-Ranveer Singh Daughter First Meeting

Deepika Padukone-Ranveer Singh Daughter First Meeting: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) को करीब छः महीने पहले नन्ही परी हुई थी। जिसका नाम दीपिका पादुकोण ने दुआ पादुकोण रखा था। कपल ने अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखने का फैसला किया था। इसके लिए उन्होंने पैपराजी की टीम को बेटी से मिलने मिलवाया था। हाल ही में एक मीडिया फोटोग्राफर ने बताया कि उन्होंने दुआ की एक भी फोटो उस समय नहीं ली थी। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसी है दुआ पादुकोण

मशहूर पैपराजी योगेश शाह( Yogesh Shah) हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन ( Siddharth Kannan) के साथ पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे भी किए। योगेश ने बताया वह कैसे दुआ से मिले थे और दीपिका-रणवीर ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। योगेश ने अपनी बातचीत में बताया कि दुआ के जन्म के कुछ महीने बाद दीपिका-रणवीर के मैनेजर का फोन आया और सभी मीडिया फोटोग्राफर को बुलाया गया। दीपिका की गोद में नन्ही दुआ थी, रणवीर ने हम सभी को बुलाया और दुआ बेबी का चेहरा दिखाया। बेबी बहुत छोटी और प्यारी थी। फिर रणवीर सिंह ने हमें समझाया कि जब तक हम सहज न हो जाए तब तक दुआ पर कैमरा नहीं करना।

बताते चले कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेबी दुआ ( Dua Padukone) को जन्म दिया था। जन्म के तीन से चार दिन तक एक्ट्रेस और बेबी अस्पताल में रही थी। दुआ के बाद दीपिका ने काम से ब्रेक ले लिया है और वह अपनी बेटी का पूरा ध्यान रख रही है। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने ब्यूटी ब्रांड पर ध्यान दे रही है और सोशल मीडिया पर काम कर रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article