बॉलीवुड

Holi 2026: होली के इन 5 सॉन्ग्स के साथ परफेक्ट बनाए यह त्योहार, आ जाएगा फुल मजा

Top Holi Special Songs: 'रंग बरसे' से लेकर 'बलम बिचकारी' सहित बॉलीवुड के टॉप 5 बेस्ट होली सॉन्ग्स को अपनी प्लेलिस्ट में जोड़कर इस त्योहार को आप परफेक्ट बना सकते हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Image

Pic Credit: Grab From You Tube

Top Holi Special Songs: साल 2026 में होली का त्योहार आज यानी 4 मार्च को पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के दिन हरकोई अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर बस रंगों के रंग में रंग जाता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको होली के दिन बजाए जाने उन सॉन्ग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना होली अधूरी सी लगती है। 'रंग बरसे' (Rang Barse) से लेकर 'बलम बिचकारी' (Balam Pichkari) सहित ये बॉलीवुड गाने आपकी होली का मजा चार गुना कर देंगे। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

पनवाड़ी

वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के 'पानवाड़ी' गाने को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। इस गाने में रंग, जोश और भरपूर उत्सव का माहौल है, आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।

बलम पिचकारी

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का 'बलम पिचकारी' होली के दिन ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस गाने की म्यूजिक और डांस स्टेप्स दमदार है। इस गाने के बजने के बाद आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

जय जय शिव शंकर

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'वॉर' का गाना 'जय जय शिव शंकर' रंगों के त्योहार को एक नया अंदाज देता है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के डांस मूव्स इस गाने को और खास बनाते हैं। यह गाना विशाल ददलानी और बेनी दयाल ने मिलकर गाया है।

रंग बरसे

अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म 'सिलसिला' का गाना 'रंग बरसे' रिलीज होने के दशकों बाद भी बेहद लोकप्रिय है। यह होली का सबसे स्पेशल गाना है। अमिताभ बच्चन की आवाज और उनके चंचल बोल इसे और भी खास बनाते हैं।

बद्री की दुल्हनिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का होली स्पेशल गाना 'बद्री की दुल्हनिया' भी धमाकेदार बीट्स से भरा है जो आपकी होली पार्टी को एकदम खास बनाता है। यह गाना आप अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article