Katrina Kaif And Other Celebs Holi: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कटरीना कैफ की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच मां बनने के बाद कटरीना कैफ अपने नए लुक में नजर आईं। कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। तो चलिए जानते हैं कटरीना कैफ की इस नई तस्वीर में क्या खास बात है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।
कटरीना कैफ ने परिवार संग मनाई होली
एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कटरीना कैफ की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में कटरीना कैफ होली के बाद अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। कटरीना कैफ के साथ इस वायरल हो रही तस्वीर में उनके पति विक्की कौशल, बहन इसाबेल कैफ और देवर सनी कौशल नजर आए। लेकिन इस तस्वीर में एक्ट्रेस के लाडले विहान कौशल (Vihaan Kaushal) नहीं नजर आए। आपको बता दें कि कि ये कटरीना कैफ की मां बनने के बाद पहली होली है। कटरीना कैफ की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट्स करते नजर आए।
यहां देखें स्टार्स की पोस्ट
इन स्टार्स ने भी मनाई होली
एक्ट्रेस कटरीना कैफ के अलावा और भी स्टार्स आज होली खेलने के बाद तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आए। कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ होली खेलते हुए दिखाई दीं, तो वहीं अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। बॉलीवुड स्टार्स होली फोटोज और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
