बॉलीवुड

Hera Pheri 3 में हुई तब्बू की एंट्री, अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी-परेश रावल संग लगाएंगी कॉमेडी का तड़का

Tabu in Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर ही फिल्म हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट किया था, जिसको लेकर काफी समय से बातें चल रही थीं। हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन साथ में काम करते दिखाई देंगे। जब ओरिजनल हेरा फेरी बॉयज की वापसी तीसरे भाग में हो चुकी है तो फिर तब्बू कैसे पीछे रहती। तब्बू ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए इशारा किया है कि वो भी इसका हिस्सा हैं।

Image

Tabu in Hera Pheri 3

Tabu in Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने साल 2000 में हेरा फेरी नाम की फिल्म की थी, जिसने उन्हें कॉमेडी का बेताज बादशाह बना दिया था। इस फिल्म में वो परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। फिल्म हेरा फेरी का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय कुमार का करियर इन दिनों डामाडोल चल रहा है और उन्हें हेरा फेरी 3 करने का फैसला किया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट किया है, जिसमें उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर से दिखाई देंगे।

हेरा फेरी 3 के अनाउंसमेंट को अभी बहुत दिन नहीं बीते हैं और तब्बू ने फैंस को इशारा दे दिया है कि वो भी इस जबरदस्त कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हैं। तब्बू ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा है कि हेरा फेरी 3 उनके बिना पूरी नहीं हो सकती है। तब्बू ने स्टोरी पर लिखा है, 'मेरा बिना हेरा फेरी 3 का कास्ट पूरी हो जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। क्यों प्रियदर्शन सर...।'

Tabu Hera Pheri 3

Tabu Hera Pheri 3

साल 2026 में रिलीज होगी हेरा फेरी 3

फिल्म हेरा फेरी 3 के निर्माता 2025 में इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे। मेकर्स इन दिनों कहानी पर काम कर रहे हैं और शूटिंग लोकेशन्स को फाइनल कर रहे हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 के निर्माताओं की निगाहें 2026 पर हैं। बताया जा रहा है कि साल 2026 में हेरा फेरी 3 को रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट पर फैसला शूटिंग होने के बाद लिया जाएगा। मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म के किसी बड़े मौके पर दर्शकों के सामने पेश किया जाए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article