बॉलीवुड

Hera Pheri 3: फरवरी में शूटिंग शुरू करेंगे परेश रावल, कन्फर्म करते हुए कहा 'अब घाव भर गया है...'

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खत्म हो चला है। 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। परेश रावल ने खुद यह बता दिया है कि वो 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग कब और किस महीने से शुरू करने जा रहे हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) और अक्षय कुमार के बीच काफी समय पहले फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद की असली वजह परेश रावल का फिल्म से अचानक बाहर होना था। अब चीजें ठीक हो गई हैं और परेश रावल फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग करने के लिए राजी हो गए हैं। हाल ही में एक न्यूकज पोर्टल से बात करते हुए परेश रावल ने 'हेरा फेरो 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बता दिया है कि वो कब इस मूवी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

न्यूज18 से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, 'इस मूवी पर काम चल रहा है। हम अगले साल फरवरी या मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।' 'हेरा फेरी 3' को लेकर शुरू हुए विवाद से प्रियदर्शन संग परेश रावल की बॉन्डिंग पर भी इसका कितना असर पड़ा है। इस बारे में परेश रावल ने कहा, 'बहुत सारी चीजें हुईं लेकिन इनका असर मेरे और प्रियदर्शन के रिश्ते पर नहीं पड़ा। ऐसे रिश्ता खराब नहीं होता है। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। अब घाव भर गया है और हमारा रिश्ता एकदम ट्रांसपेरेंट है।'

परेश रावल ने बताया कि प्रियदर्शन ने कभी भी उनसे बाबूराव के किरदार का स्पिन-ऑफ बनाने की बात नहीं की। उन्होंने कहा, 'एक फिल्म सबकी वजह से बनती है। मुझे नहीं लगता कि बाबूराव अकेले चल पाएगा। आपको श्याम और राजू की भी जरूरत पड़ेगी। मैं कोई लालची एक्टर नहीं हूं। मैं बेवकूफ भी नहीं हूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जिसके लगता है कि दुनिया मेरी वजह से चलती है। अगर कभी कोई स्टैंडअलोन फिल्म भी बने, तो उसमें श्याम और राजू का होना जरूरी है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article