Hema Malini on Sunny Deol-Bobby Deol: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन एक्टर अपने फैंस के दिलों में और परिवारवालों की याद में आज भी जिंदा हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अक्सर अपने पिता की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, तो वहीं हेमा मालिनी (Hema Malini) भी अपने पति धर्मेंद्र को याद करती रहती हैं। इन सब के बीच हेमा मालिनी का एक इंटरव्यू सामने आया है, इस दौरान एक्ट्रेस ने उन सवालों का जबाव दिया जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हेमा मालिनी ने बताया कि उनका सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कैसा रिश्ता है।
हेमा मालिनी ने कही ये बात
एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह हेमा मालिनी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने सनी और बॉबी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'सनी मुझे सब कुछ बताता है। वो जो भी करता है, मुझे बताता है। हमारा रिश्ता हमेशा से बहुत अच्छा और सम्मान वाला रहा है। आज भी वैसा ही है। मुझे नहीं पता लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गलत है। ये सब सिर्फ गॉसिप के लिए होता है। मुझे जवाब देने की क्या जरूरत है? ये मेरी जिंदगी है, हमारी पर्सनल जिंदगी। हम सब बहुत खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। बस इतना ही। इसके अलावा कुछ कहने को नहीं है। लोग दूसरों के दुख का फायदा उठाकर कुछ आर्टिकल लिखते हैं। इसलिए मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में पूछने पर हेमा ने कहा, टजब फिल्म रिलीज हुई थी, तब मैं मथुरा में थी। मुझे यहां अपना काम करना था। अभी मैं फिल्म नहीं देख पाऊंगी, बहुत भारी लगेगा। मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं। शायद बाद में, जब जख्म थोड़े भर जाएंगे, तब देखूंगी।'
कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन
एक्ट्रेस धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। धर्मेंद्र के निधन के बाद से उनके फैंस और परिवार के लोग काफी दुखी हैं। हेमा मालिनी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
