Sara Arjun To Cast In Heer Ranjha As Lead Actress: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' फिल्म से बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' सारा अर्जुन की डेब्यू मूवी थी और इस मूवी से एक्ट्रेस सबके दिलों-दिमाग पर छा गईं। यूं तो सारा अर्जुन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन 'धुरंधर' में उनका किरदार खूब पसंद किया गया। वहीं अब खबर आ रही है कि 'धुरंधर' से धूम मचाने के बाद सारा अर्जुन (Sara Arjun) की झोली में एक और बड़ी मूवी गिरी है, जिसमें वह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। वह फिल्म है इम्तियाज अली की लव सागा 'हीर रांझा', जिसे फिल्ममेकर और एकता कपूर साथ बनाते नजर आएंगे।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स लंबे वक्त से 'हीर रांझा' (Heer Ranjha) फिल्म में एक फ्रेश चेहरा कास्ट करना चाहते थे। 'हीर रांझा' से जुड़े सूत्रों का इस बारे में कहना है, "टीम मूवी में फ्रेश चेहरा कास्ट करना चाहती है। 'धुरंधर' की सारा अर्जुन एक अच्छी यंग कलाकार उभरकर सामने आई हैं। वह 'हीर' के लिए सबसे मजबूत नामों में से एक है।" सारा अर्जुन से इतर 'हीर रांझा' फिल्म में मेल लीड कलाकार के लिए रोहित शराफ का नाम सामने आ रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से 'हीर रांझा' मूवी पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
'धुरंधर 2' में नजर आएंगी सारा अर्जुन
बता दें कि सारा अर्जुन (Sara Arjun) जल्द ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मूवी 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो कि 4 घंटे लंबी होने वाली है। इस फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'लैला मजनू' का चैप्टर 2 है 'हीर रांझा'
'हीर रांझा' फिल्म 'लैला मजनू' का चैप्टर 2, जिसमें तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ये फिल्म आज भी लोगों का दिल जीत रही है। वहीं अब 'हीर रांझा' मूवी के लिए भी मेकर्स बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा था, "हीर रांझा' ऐसी फिल्म है, जिसका मकसद समय और भावनाओं के साथ आगे बढ़ना है।"
