बॉलीवुड

'वो मेरे से जलते हैं...' शादी के 8 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने लव-कुश को लेकर किया बड़ा खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती है। ​​हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपन भाईयों और अपने बचपन को लेकर खुलकर बात कही है। आइए जानते हैं कि शादी के 8 महीने बाद एक्ट्रेस ने क्या खुलासा किया है।

Image

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती है। एक्ट्रेस की शादी को 8 महीने हो गए है, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा अपने पति जहीर इकबाल के साथ दूसरे-दूसरे शहर घूमती हुई नजर आती है। एक्ट्रेस की शादी काफी ज्यादा चर्चा में रहती थी, क्योकि एक्ट्रेस ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाई लव शामिल भी नहीं हुए थे। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने भाईयों को लेकर कुछ बाते कहीं है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

भाईयों को जलन होती थी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपन भाईयों और अपने बचपन को लेकर खुलकर बात कही है।एक्ट्रेस ने कहा-"मैं घर की सबसे छोटी बेटी थी, जिस कारण में घर की लाडली थी। तो भाईयों को जलन होती थी। वे मुझे इसी कारण मारते थे। सोनाक्षी ने बताया कि सभी भाई-बहन लड़ते हैं और इसलिए लव और कुश के साथ उनकी तकरार भी नॉर्मल थी। "

कब हुई थी कपल की शादी

सोनाक्षी ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल से शादी की थी। उन्होंने एक सिविल मैरिज सेरेमनी आयोजित की थी, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शामिल हुए थे। शादी के बाद लव ने कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था, जिससे ये इशारा मिला था कि उनके और सोनाक्षी के बीच सब कुछ ठीक नहीं था और वो शादी से खुश नहीं थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के लिए 23 जून की डेट इसलिए चुनी, क्योंकि इसी दिन सात साल पहले साल 2017 में उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ। काफी समय तक दोनों ने दुनिया की नजरों से छुप-छिपाकर एक-दूसरे को डेट किया। कपल अब खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article