बॉलीवुड

'भाभी बोल इसको... मैम क्या?', अनुष्का शर्मा को मैम बुलाना पड़ा हर्षित राणा को भारी, विराट ने लिए मजे

भारती क्रिकेटर हर्षित राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि एक दफा उन्होंने अनुष्का शर्मा को भाभी की जगह मैम बोल दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने एक्ट्रेस के सामने ही क्रिकेटर के मजे ले लिए। हर्षित ने बताया कि विराट भले ही उम्र और ओहदे में उनसे बड़े हो लेकिन वो हरदम हंसी मजाक से माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं।

Virat Kohli

Image Source: Instagram

भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने मजाकिया अंदाज के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस हैं। जब से विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में कदम रखा है, उनकी फनी वीडियोज इंटरनेट पर तभी से चर्चा का विषय रही हैं। जब भी भारत का मैच होता है, फैंस विराट की वीडियोज को देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। मैदान पर तो विराट कोहली का फनी अंदाज दिखता ही है लेकिन उसके साथ-साथ ऑफ द ग्राउंड भी विराट कोहली साथी कलाकारों के साथ खूब मजे करते रहते हैं। भारतीय ऑलराउंडर हर्षित राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि कैसे विराट ने अनुष्का के सामने ही उनकी टांग खींच दी थी। (इसे भी पढ़ें: 'बस बिस्तर पर एक...' शादी को लेकर तब्बू ने दिया शॉकिंग बयान? मच गया बवाल)

हर्षित राणा ने सुनाया विराट कोहली का मजेदार किस्सा

एक इंटरव्यू के दौरान हर्षित राणा ने बताया है कि जब वो पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे तब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो एक्ट्रेस को क्या कहकर पुकारें? नर्वसनेस में हर्षित राणा ने अनुष्का शर्मा को मैम कह दिया, जो विराट कोहली ने सुन लिया। इसके बाद क्या था विराट ने अपने जूनियर हर्षित राणा की टांग खींचते हुए कहा कि "मैम क्या होता है... भाभी बोल... तू इसे भाभी क्यों नहीं बोल रहा है?" इसके बाद हर्षित को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने कहा "मैं पहली बार ही मिला हूं तो मुझे नहीं पता कि मैं इन्हें क्या बुलाऊं?" (इसे भी पढ़ें: सलमान खान की 'सिकंदर' के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी)

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले विराट कोहली बहुत ही आक्रामक हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनका अलग ही अवतार लोगों के सामने आया है। अब लोगों को उनका फनी अवतार तो दिखता है लेकिन वो आक्रामकता नजर नहीं आती, जिसके लिए उनकी ट्रोलिंग होती थी। विराट को अब इंटरनेट पर लोग पूकी विराट भी कहने लगे हैं क्योंकि वो हर बीतते दिन के साथ क्यूट होते जा रहे हैं। जूनियर खिलाड़ी भी उनकी इसीलिए इज्जत करते हैं क्योंकि वो सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी बच्चों की तरह मस्ती करते रहते हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
Rahul Sharma author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article