बॉलीवुड

Haq Screening: लीगल कम्यूनिटी और कॉर्पोरेट लीडर्स को पसंद आई 'हक' की कहानी, स्पेशल स्क्रीनिंग में की कलाकारों की तारीफ

Haq Screening for Legal Community and Corporate Leaders: इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग मूवी 'हक' कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में समाज के ऐसे मुद्दे को उठाया गया है जिसने इतिहास को बदलकर रख दिया। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। आइए बताते हैं कैसा है रिस्पॉन्स

Image

Image Source: Haq Poster

Haq Screening for Legal Community and Corporate Leaders: इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) और यामी गौतम( Yami Gautam) की अपकमिंग मूवी ‘हक़’, 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस के बीच फिल्म का काफी बज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले, जंगली पिक्चर्स ( Junglee Pictures) ने फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया , जिसकी मेज़बानी द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की। इस स्क्रीनिंग में हाई कोर्ट के जज, सीनियर वकील, सरकारी अफसर और कॉर्पोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सभी लोगों ने फिल्म देखी और अपने रिव्यू शेयर किए। हक की कहानी से लेकर इसके कान्सेप्ट तक पर खुलकर बात की। सभी लोगों को फिल्म हक काफी पसंद भी आई।

जंगली पिक्चर्स ने शेयर की स्क्रीनिंग की झलक

जंगली पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्क्रीनिंग की झलकियाँ शेयर की हैं, वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, “हर रिस्पॉन्स हमारे उद्देश्य को और मज़बूत करता है। ‘हक़’ देखने, महसूस करने और उस पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फिल्म की स्क्रीनिंग से बाहर निकलते हुए लोगों ने बताया कि उन्हें 'हक' में क्या खास लगा। जगली पिक्चर्स की इस वीडियो में पता चल रहा है कि लोगों को स्टार्स की एक्टिंग और फिल्म की कहानी इंप्रेस कर रही है। साथ ही सीनियर वकीलों ने बताया कि फिल्म में सटीकता दिखाई गई है और इसे ऑरिजनल तरीके से पेश किया गया है।

बताते चले कि फिल्म ‘हक़’ का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है। यह फिल्म सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है और इसमें समान नागरिक संहिता, तीन तलाक और कानून के सामने महिलाओं की बराबरी जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। ‘राज़ी’, ‘बधाई हो’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों के बाद, जंगली पिक्चर्स ने फिर साबित किया है कि वह समाज से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर ईमानदारी से पेश करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

फिल्म में इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) और यामी गौतम( Yami Gautam) के साथ वर्तिका सिंह( Vartika Singh) नज़र आने वाली, वह इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। इसके अलावा कलाकारों की टोली में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगड़ी भी शामिल हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article