बॉलीवुड

HBD Anushka Sharma: वामिका के लिए सुपर मॉम हैं अनुष्का, बेटी के लिए ये 5 फैसले

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 08:21 PM IST

Anushka Sharma Birthday: ​ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना 34वां जन्मदिन कल सेलिब्रेट करेंगी। एक्ट्रेस जल्द फिल्मों में चकदा एक्सप्रेस से धमाकेदार वापसी कर रही हैं। अनुष्का इस समय अपनी बेटी वामिका के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Image

Virat Kohli and Anushka Sharma (credit pic: instagram)

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कल यानी 01 मई को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। इस लिस्ट में एनएच-10, जीरो, परी, ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई हिट फिल्में दी है। अनुष्का शानदार एक्ट्रेस होने के साथ -साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। एक्ट्रेस जल्द बॉक्स ऑफिस पर चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने वाली हैं।

अनुष्का की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अभी अपनी बेटी वामिका (Vamika) की देखभाल कर रही हैं। अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। एक्ट्रेस ने 11 जनवरी 2021 को वामिका को जन्मदिन दिया था। अनुष्का एक बिदांस मां हैं। आइए जानते हैं कैसे?

1. फिल्मों से लिया ब्रेक

अनुष्का ने वामिका के जन्म से पहले ही फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज है। हर पेरेंट्स जानते हैं कि उनके बच्चे के लिए क्या बेहतर है। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2018 में जीरो में नजर आई थीं और अब 4 साल बाद चकदा एक्सप्रेस से दोबारा वापसी कर रही हैं।

2. काम और मां के फर्ज को अच्छे से बैलेंस कर रही हैं

अनुष्का शर्मा अपने काम और पर्सनल लाइफ को अच्छी तरह से बैलेंस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि नई मां को कई बार फैसले लेने मुश्किल होते है। लेकिन वो अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के हक में ही फैसला करती हैं।

3. अपनी बेटी की पहचान को सुरक्षित रखना

अनुष्का और विराट ने मीडिया से अपनी बच्ची के चेहरे को नहीं दिखाने की अपील की थी। उन्होंने सभी मीडिया हाउस से बेटी की फोटो को पब्लिश करने से मना किया है क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी को बेवजह से लाइमलाइट मिले।

4. वामिका की दिखाई झलक

विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। कपल अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के तस्वीरें शेयर करते हैं। हालांकि किसी भी फोटो में वामिका का चेहरा नहीं दिखता है। वामिका की तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

5. अनुष्का हैं सुपर मॉम

अनुष्का सुपर मॉम से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी का ख्याल रखने से लेकर अपनी फिल्म की शूटिंग की ट्रेनिंग भी कर रही हैं। अनुष्का आज ही महिलाओं के लिए किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article