बॉलीवुड

Haiwaan: सैफ अली खान ने खत्म की अपने हिस्से की शूटिंग, शेयर कीं BTS पिक्स

Saif Ali Khan Wraps Up Haiwaan Shoot: मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) के सेट से कई BTS सामने आई हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इस मूवी की शूटिंग को पूरा कर लिया है।

Image

Pics Credit: Instagram

Saif Ali Khan Wraps Up Haiwaan Shoot: सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। बीते कई दिनों से सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लगातार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'हैवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। इस मूवी के लिए सैफ अली खान ने लगभग 17 सालों के बाद अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाया है। फैन्स भी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। अब निर्माताओं ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि सैफ अली खान ने फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। मेकर्स ने कई BTS पिक्स भी शेयर की हैं।

सैफ अली खान ने खत्म की 'हैवान' की शूटिंग

प्रियदर्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इस पिक्स को शेयर करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि इस मूवी की शूटिंग पूरी हो गई है। सैफ अली खान के हिस्से की शूटिंग भले ही पूरी ओ गई है लेकिन इन पिक्स से अहम भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता अक्षय कुमार गायब दिखे। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान और अक्षय कुमार स्टारर 'हैवान' साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 2016 की थ्रिलर 'ओप्पम' का रीमेक है।

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का जबरदस्त कैमियो देखने को मिलेगा। यह मोहनलाल के फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। इस मूवी में समुथिरकानी, सैयामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, असरानी और एइनर हेराल्डसन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह मूवी 2026 में बड़े परदे पर दस्तक देती दिखाई देगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान के पास इस समय फिल्म 'रेस 4' भी है। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि यह अगले फ्लोर पर चली जाएगी। फिल्म को रमेश तौरानी के बैनर तले बनाया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article