बॉलीवुड

अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने पूरा किया 'हैवान' का आउटडोर शेड्यूल, प्रियदर्शन कर रहे हैं डायरेक्ट

Akshay Kumar-Saif Ali Khan's Haiwaan: बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने लगभग 17 सालों के बाद फिल्म 'हैवान' के लिए हाथ मिलाया है। ताजा जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने फिल्म का फर्स्ट आउटडोर शेड्यूल पूरा कर लिया गया है।

Image

Pic Credit: X

Akshay Kumar-Saif Ali Khan's Haiwaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कई सालों के बाद फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान जोरों शोरों से शूटिंग कर रहे थे। बीते कई दिनों से मेकर्स फिल्म 'हैवान' की शूटिंग को कोच्चि, वागामोन और ऊटी जैसे स्थानों पर कर रहे थे। अब इस मूवी का पहला शेड्यूल पूरा हो चला है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म से जुड़े एक क्रू मेंबर ने दी है।

खत्म हुआ 'हैवान' का पहला शेड्यूल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने फिल्म 'हैवान' का आउटडोर शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। एक क्रू मेंबर ने सोशल मीडिया पर पुष्टि करते हुए लिखा, 'हैवान का आउटडोर शेड्यूल पूरा हुआ! शानदार लोकेशंस के साथ बेहतरीन जगहों से होते हुए यह सफर पूरा हुआ, अब अगले शेड्यूल के लिए मुंबई वापस जा रहे हैं।'

90 के दशक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही' और 'कीमत' जैसी फिल्मों में काम किया था। आखिरी बार सैफ अली खान और अक्षय कुमार फिल्म 'टशन' में साथ आए थे, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। अब अगर फिल्म 'हैवान' की बात करें तो मेकर्स इसे 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आखिरी बार अक्षय कुमार को फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article