बॉलीवुड

Bhagam Bhag 2 से कटा गोविंदा का पत्ता, इस एक्टर की चमकी किस्मत

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 6, 2026, 09:15 AM IST

Bhagam Bhag 2 Govinda Out: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म भागम भाग 2 से एक्टर गोविंदा (Govinda) को बाहर कर दिया गया है। गोविंदा की जगह इस बॉलीवुड स्टार को कास्ट किया गया है।

Image

Image Source: IMDb

Bhagam Bhag 2 Govinda Out: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भागम भाग (Bhagam Bhag) के सीक्वल का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2) को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि मेकर्स फिल्म को लेकर काम शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। अब इन सब के बीच फिल्म भागम भाग 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म भागम भाग 2 से एक्टर गोविंदा (Govinda) का पत्ता कट गया है। मेकर्स फिल्म में गोविंदा की जगह इस स्टार को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वो स्टार जो गोविंदा को फिल्म भागम भाग 2 में रिप्लेस कर रहा है।

'भागम भाग 2' से कटा गोविंदा का पत्ता

फिल्म भागम भाग 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। खबर है कि फिल्म भागम भाग 2 को गोविंदा को बाहर कर दिया गया है। Variety India की खबर के अनुसार मनोज बाजपेयी अब अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ भागम भाग 2 में काम करेंगे। गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को लिया गया है। यह फिल्म की कहानी नई है। इसमें गलत पहचान, कॉमेडी की गड़बड़ियां और बहुत सारा मजेदार हंगामा होगा। ये पहली फिल्म की तरह ही मजेदार और रोमांचक एडवेंचर से भरी होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी।फिल्म में एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी (Meenakshi Chaudhary) की भी एंट्री होने वाली है। प्रियदर्शन की जगह फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्या करेंगे। इस खबर के सामने के आने के बाद फिल्म भागम भाग 2 का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं गोविंदा के फैंस का चेहरा उतर गया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म भागग भाग की के मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई अधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।

Bhagam Bhag 2 Govinda Out

Image Source: Bhagam Bhag 2

गोविंदा के कमबैक का हो रहा है इंतजार

एक्टर गोविंदा के फिल्म भागम भाग 2 से बाहर होने के बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। फैंस को फिल्म भागम भाग 2 से काफी उम्मीदें थी, जो अब टूट गई हैं। फिल्म भागम भाग 2 में मनोज बाजपेयी की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article