बॉलीवुड

Govinda-Sunita Divorce: तलाक की अफवाहों पर गोविंदा की बहन ने दिया रिएक्शन, कहा- 'हर घर में नोंक-झोंक...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 24, 2025, 10:30 AM IST

Govinda Sister React On Divorce Rumours: गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहों ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है। लेकिन इस खबर के फर्जी साबित होने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। इसी बीच गोविंदा की बहन ने भी तलाक की खबरों पर बयान दिया है।

Image

Image Source: sunita ahuja-kamini khanna Instagram

Govinda Sister React On Divorce Rumours: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में गोविंदा और सुनीत अहूजा के तलाक की खबरें सामने आई थी। जिसमें दावा किया गया था सुनीता अहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इस अर्जी के साथ सुनीता अहूजा ने गोविंदा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन खबर आने के कुछ समय बाद ही ये न्यूज फर्जी साबित हो गई। अब इस खबर पर गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना (Kamini Khanna) ने भी रिएक्शन दिया है।

गोविंदा की बहन ने कही ये बात

एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है। गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर एक के बाद एक रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में गोविंदा के वकील और मैनेजर ने इस खबर को फर्जी बताया। अब इस खबर पर गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का बयान भी सामने आ गया है। कामिनी खन्ना ने Amar ujala के साथ बातचीत के दौरान बताया कि 'हर घर में कभी-कभी छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो ही जाती है, ये जिंदगी का हिस्सा है। लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अनमोल होता है। इसमें दोनों एक-दूसरे को समझकर मुश्किलों को हल कर लेते हैं। मुझे यकीन है कि गोविंदा और सुनीता अपने रिश्ते को संभाल लेंगे। मैं हमेशा से मानती रही हूं कि रिश्तों में बाहर वालों का दखल जितना कम हो, उतना अच्छा। सलाह-मशविरे की बात करें तो हम भाई-बहन आपस में राय जरूर लेते हैं। लेकिन गोविंदा और सुनीता अपने रिश्ते को लेकर इतने समझदार हैं कि उन्हें किसी बाहरी सलाह की जरूरत नहीं पड़ती।'

सुनीता अहूजा ने दिया था ये बयान

तलाक की खबरें सामने आने के बाद सुनीता अहूजा ने ईट ट्रैवल रिपीट को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता अहूजा बेहद इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि गोविंदा को मेरे जितना प्यार कोई नहीं कर सकता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article