बॉलीवुड

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: सुनीता आहूजा को बिल्कुल भी पसंद नहीं गोविंदा का इन लोगों के साथ उठना-बैठना, मुंह पर बोल दिया मूर्ख.....

Sunit Ahuja Viral Statement on Govinda: गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच एक पुराना इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि गोविंदा जिनके साथ उठता-बैठता है वह मुझे पसंद नहीं। लोगों ने इसे कृष्णा अभिषेक पर ताने के रूप में भी लिया था।

Image

Sunit Ahuja Viral Statement on Govinda

Sunit Ahuja Viral Statement on Govinda: बॉलीवुड के चर्चित कपल गोविंदा ( Govinda) और सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे हैं। इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। एक-दूजे पर जान वारने वाले ये स्टार कपल अब अपने रिश्ते को खत्म करने वाले हैं इसपर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। हालांकि कुछ समय से ही सुनीता आहूजा की तरफ से ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इनका रिश्ता खराब चल रहा है। कुछ समय पहले ही सुनीता ने गोविंदा के दोस्तों पर एक बयान दिया था जो अब वायरल हो रहा है।

सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) ने कुछ समय पहले कुछ इंटरव्यू दिए थे जो जमकर वायरल हुए थे। अपनी पर्सनल लाइफ पर सुनीता ने खुलकर बात की थी। उनमें से एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि मुझे बेववकूफ़ लोगों से बात करना पसंद नहीं है, इससे मेरी शांति खराब होती है। उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा मूर्ख लोगों के साथ बैठते हैं और कई देर तक बातचीत करते रहते हैं, मुझे उनकी ये आदत पसंद नहीं। वह बेवकूफों के साथ बैठकर हंसी-मजाक करता रहता है, मुझे शांति में रहना पसंद है।

यही नहीं इससे पहले सुनीता ने ये भी बताया था कि वह अपने पति से अलग रह रही है। गोविंदा और वो दोनों लंबे समय से अलग-अलग फ्लैट में रहते हैं , मैं अपने बच्चों के साथ रहती हूं और पूजा-पाठ में समय बिताती हूं। वह लंबे समय तक मीटिंग करते रहते हैं हमारा फ्लैट आमने-सामने हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article