बॉलीवुड

Govinda Naam Mera: विक्की कौशल की फिल्म देखने पहुंचीं पत्नी कैटरीना कैफ, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

Vicky-Katrina At Govinda Naam Mera Screening: बीते दिन विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की सेलेब्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के हाथों में हाथ डालकर फिल्म की स्क्रीनिंग में एंट्री करते हुए दिखाई दिए। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैन्स को काफी पसंद भी आया।

Image

Katrina and Vicky Kaushal

Vicky-Katrina At Govinda Naam Mera Screening: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) 16 दिसंबर के दिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए 'गोविंदा नाम मेरा' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी। इस फिल्म को हुमा कुरैशी, सनी कौशल, वरुण धवन, करण जौहर, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और कबीर खान जैसे कई सेलेब्स देखने पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल भी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस कपल के लुक ने सभी फैन्स का ध्यान अपनी खींचा।

कैटरीना कैफ मुंबई में अपने पति विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। कैटरीना ने स्क्रीनिंग इवेंट के लिए फ्लोरल प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी थी, वहीं विक्की कुर्ता के साथ पैंट में दिखाई दिए। स्क्रीनिंग के दौरान विक्की और कैटरीना ने एकदम रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर एंट्री ली। पपराजी द्वारा क्लिक की गईं दोनों की पिक्स और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों ने कैमरे के सामने एक साथ कई स्टाइलिश पोज भी दिए।

विक्की कौशल की 'गोविंदा नाम मेरा' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में अभिनेता के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। ये फिल्म 16 दिसंबर के दिन डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'गोविंदा नाम मेरा' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप के मामले में किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ने में कामयाब रहती है। अगर आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? तो इस बारे में आप हमें कॉमेंट्स के जरिए अपनी राय दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article