बॉलीवुड

सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक के लिए दी अर्जी? सामने आई सच्चाई

Govinda Manager Denies Divorce Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ देर पहले ही गोविंदा के वकिल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। अब गोविंदा के मैनेजर का बयान सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

Pic credit- Sunita Ahuja (instagram)

Govinda Manager Denies Divorce Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) आज ही सुबह से ही हर जगह ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि सुनीता आहूजा ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी है। इस खबर से गोविंदा के फैंस परेशान हो गए हैं। इस बीच गोविंदा के वकिल ने बताया है कि ये खबरें पुरानी है और अब सबकुछ ठीक हो गया है। वहीं अब गोविंदा के मैनेजर का बयान सामने आ गया है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

गोविंदा के मैनेजर ने कही ये बात

बॉलीवुड स्टार गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि ये वही पुरानी खबर है जो छह महीने पहले आई थी। सुनीता ने छह-सात महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अब सब कुछ सुलझ रहा है। एक हफ्ते में नई खबर सबके सामने होगी। वहीं गोविंदा के वकिल ने कहा, 'कोई केस नहीं है सब सेटल हो रहा है ये सब लोग पुरानी चीजें उठा के डाल रहे है। अभी गणेश चतुर्थी आएगा, आपको सब साथ में नजर आएंगे...आप घर आना।' सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनसे ज्यादा गोविंदा को कोई दूसरा प्यार नहीं कर सकता है। सुनीता आहूजा ने कहा कि वो उन्हें अच्छे से समझती है। बता दें कि सुनीता आहूजा का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

इस साल हुई थी गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी

बताते चलें कि स्टार एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। इतने सालों से दोनों साथ हैं और हर मुश्किल का सामना कर रहे हैं। फैंस यही चाहते हैं दोनों हमेशा साथ रहे। मालूम हो कि गोविंदा ने कई फिल्मों में धमाल मचाया है। 90 के दशक में एक्टर गोविंदा ने बॉलीवुड पर राज किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article