बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज भी फैंस उनकी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त डांसिंग के दीवाने हैं। गोविंदा अक्सर अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्पॉट होते हैं। फैंस उनके बेटे यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा लंबे समय से चल रही है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से हर्षवर्धन का लॉन्च नहीं हो पाया था। गोविंदा ने कहा था कि हम अच्छा प्रोडक्शन हाउस चाहते थे क्योंकि ये उसकी पहली फिल्म है। वो अपने डेब्यू के लिए काफी तैयारियां कर रहा है। वो इन दिनों बॉडी ब्लिडिंग से लेकर डांसिंग तक पर ध्यान दे रहा है। हम उसे जल्द लॉन्च करेंगे।
अब खबरें आ रही हैं कि गोविंदा अपने बेटे को खुद लॉन्च करने वाले हैं। यशवर्धन की पहली फिल्म आओ ट्विस्ट करे है। इस फिल्म के डायरेक्टर का फैसला नहीं हुआ है। यशवर्धन के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या लीड रोल में होगी। गणेश आचार्य और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। गणेश आचार्य ने कुछ फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है जिसमें स्वामी, हनी है तो मनी है, भिखारी जैसी फिल्में शामिल हैं। गणेश अचार्य को भाग मिल्खा भाग के हवन कुंड गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
यशवर्धन ने साजिद नाडियाडवाला के साथ डिशूम, किक 2 और तड़प जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टें डायरेक्टर काम किया है। इस फिल्म को गणेश आचार्य को- प्रोड्यूस करेंगे। जब गोविंदा, यशवर्धन और गणेश आचर्या से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। बाद में यश ने इस खबर को अफवाह बताया। यशवर्धन अपने पिता गोविंदा की तरफ हैंडसम और स्मार्ट हैं।
इंडियन आइडल 13 के मंच पर पहली बार गोविंदा और यशवर्धन ने साथ में डांस किया था। दोनों के डांस का वाडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
