बॉलीवुड

Govinda के बाउंसर ने की फैंस से बदतमीजी, हीरो नं. 1 बोले "सरजी रहने दो..."

अभिनेता गोविंदा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बाउंसर फैंस से भिड़ता दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर गोविंदा का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

Image

Govinda के बाउंसर ने की फैन से लड़ाई, देखें वीडियो (Image Source: Instagram)

बॉलीवुड कलाकार गोविंदा (Govinda) के तारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं, ये किसी से छुपा नहीं हैं। वो चीजों को बेहतर करने की जितनी कोशिश करते हैं, उतनी ही बात खराब हो जाती है। बीती शाम गोविंदा एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां उनक सैकड़ों फैंस जमा थे। इन फैंस के लिए गोविंदा ने जमकर डांस भी किया लेकिन जब वो इवेंट से बाहर निकल रहे थे तब उनके बॉडीगार्ड ने फैंस से बदतमीजी कर दी। बस फिर क्या था... बात यहां तक बढ़ गई कि खुद गोविंदा को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद बात संभाली जा सकी। (ये भी पढ़ें: पति को सबक सिखाने के लिए दूसरे मर्द से आंखें चार कर बैठी 80's की ये हसीना, चंद दिनों में दिखाई औकात)

Govinda ने फैंस से मांगी बॉडीगार्ड की बदतमीजी की माफी

इंटरनेट पर हीरो नं. 1 (Hero No 1) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बॉडीगार्ड फैंस से भिड़ता दिखाई दे रहा है। असल में गोविंदा जब इवेंट से बाहर आ रहे थे तब फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान उनके बॉडीगार्ड ने रास्ता बनाने के लिए लोगों को साइड करना शुरू किया। रास्ता बनाते समय बॉडीगार्ड से कुछ फैंस को धक्का लग गया। इसके बाद फैंस और बॉडीगार्ड में बात बढ़ गई और तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। जब गोविंदा को लगा कि बात हाथ से निकल रही है और फैंस कुछ ज्यादा ही नाराज हो रहे हैं तो उन्होंने खुद सबसे माफी मांगी और कहा "अरे सर जी.... रहने दो....।" इसके बाद गोविंदा वहां से निकले और मामला शांत हुआ। (ये भी पढ़ें: 6 अफेयर्स के बावजूद 'अकेले और तन्हा' हैं Salman Khan, 60 की उम्र में बया किया दर्द)

ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है कि किसी स्टार के बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ बदतमीजी की हो। इससे पहले भी कई दफा बॉडीगार्ड्स और फैंस के बीच अनबन हो चुकी है। अगर आपको याद हो तो कुछ साल पहले अक्षय कुमार के फैन ने एयरपोर्ट पर एक फैन को थप्पड़ मार दिया था, जो खिलाड़ी कुमार के साथ पिक लेने के लिए आगे बढ़ रहा था। जब वो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था तब भी लोगों ने अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड को खरी-खोटी सुनाई थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article