6 अफेयर्स के बावजूद 'अकेले और तन्हा' हैं Salman Khan, 60 की उम्र में बया किया दर्द

Salman Khan's Affairs: ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ सहित इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं के साथ रिश्ते में रहने के बाद भी सलमान खान की लाइफ 'अकेले और तन्हा' जैसी है। आइए सलमान खान के अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 18 2026, 10:42 IST
इन हसीनाओं को सलमान खान ने किया था डेट...Image Credit : Instagram01 / 07

इन हसीनाओं को सलमान खान ने किया था डेट...

Salman Khan's Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की। फोटो से ज्यादा चर्चा में सलमान खान का कैप्शन है, जिसमें 60 की उम्र में उन्होंने 'अकेले और तन्हा' रहने की बात कही है। सलमान खान उन एक्टर्स में से एक हैं, जो अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सलमान खान के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट में देखें सलमान खान का किन-किन अदाकाराओं के साथ रहा था।

संगीता बिजलानीImage Credit : Instagram02 / 07

संगीता बिजलानी

1990 में सलमान खान का रिश्ता पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी संग खूब चर्चा में रहा था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बताया जाता है कि शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिर में शादी टूट गई। हालांकि अलग के बाद आज भी दोनों की दोस्ती कायम है।

सोमी अलीImage Credit : Instagram03 / 07

सोमी अली

पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस जब भारत आईं तो सोमी अली ने सलमान खान को डेट करना शुरू किया था। सलमान खान के गुस्से व शराब की लत को ही इस रिश्ते के टूटने की वजह बताया गया है।

ऐश्वर्या रायImage Credit : Instagram04 / 07

ऐश्वर्या राय

साल 1999 में सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को डेट करना शुरू किया था। दोनों की नजदीकियां 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर बढ़ी थी। 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

कैटरीना कैफImage Credit : Instagram05 / 07

कैटरीना कैफ

ऐश्वर्या राय से अलग होने के बाद सलमान खान की लाइफ में कैटरीना कैफ ने एंट्री ली थी। दोनों की जोड़ी को फैन्स ने भी खूब पसंद किया था। ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों आज भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

ब्रूना अब्दुल्लाImage Credit : Instagram06 / 07

ब्रूना अब्दुल्ला

कैटरीना कैफ से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान का नाम ब्राज़ीलियाई अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला के साथ जोड़ा गया था। उनके कथित अफेयर ने मीडिया में काफी हलचल मचा दी थी लेकिन जल्द ही दोनों अपनी-अपनी राहों पर चल पड़े और इन अफवाहों की जरा भी परवाह नहीं की।

यूलिया वंतूरImage Credit : Instagram07 / 07

यूलिया वंतूर

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जाता है कि सलमान खान रोमानियाई टीवी प्रेजेंटर और सिंगर यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी भी एक-दूसरे संग रिश्ते में होने पर खुलासा नहीं किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!