पति को सबक सिखाने के लिए दूसरे मर्द से आंखें चार कर बैठी 80's की ये हसीना, चंद दिनों में दिखाई औकात

पूनम ढिल्लों को उनके पति से शादीशुदा लाइफ में धोखा मिला था। अपने पति की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए पूनम ढिल्लों ने दूसरे मर्द के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया था। जानिए क्या था पूरा मामला...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 18 2026, 14:41 IST
पति को सबक सिखाने के लिए दूसरे मर्द से आंखें चार कर बैठी 80's की ये हसीना...Image Credit : Instagram01 / 05

पति को सबक सिखाने के लिए दूसरे मर्द से आंखें चार कर बैठी 80's की ये हसीना...

80 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक पूनम ढिल्लों ने अपनी एक्टिंग के दम पर फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई थी। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि पूनम का सपना कभी भी एक्ट्रेस बनने का नहीं था। एक्ट्रेस 1978 में हुई 'मिस यंग इंडिया' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और इसे जीता भी। एक मैगजीन पर यश चोपड़ा की नजर पूना ढिल्लों की तस्वीर पर पड़ी थी। पूनम को फिल्म 'त्रिशूल' ऑफर हुई। इस मूवी में रोल मिलने के बाद पूनम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पूनम ढिल्लों की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको पूनम की लाइफ से जुड़ा ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी खुद हैरान रह जाएंगे। दरअसल पूनम ढिल्लों को उनके पति ने धोखा दिया था और उन्हें सबक सिखाने के लिए एक्ट्रेस ने दूसरे मर्द के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया था। तो चलिए जानते हैं क्या था ये पूरा मामला...

प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से हुई थी पूनम ढिल्लों की शादीImage Credit : Instagram02 / 05

प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से हुई थी पूनम ढिल्लों की शादी

फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद पूनम ढिल्लों ने जाने-माने प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी करने से पहले दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की होली पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।

पूनम ढिल्लों को उनके पति ने दिया था धोखाImage Credit : Instagram03 / 05

पूनम ढिल्लों को उनके पति ने दिया था धोखा

पूनम ढिल्लों की शादीशुदा लाइफ ठीक चल रही थी। करीब नौ सालों के बाद पूनम ढिल्लों के पति ने उन्हें धोखा दिया था। अशोक ठकेरिया काम में ज्यादा बिजी रहने लगे थे। उनके पास पूनम के लिए समय नहीं था। इस शादी में दरार तब आई जब 1994 में अशोक का किसी और के साथ अफेयर हो गया।

पूनम ढिल्लों इस तरह सिखाया था पति को सबकImage Credit : Instagram04 / 05

पूनम ढिल्लों इस तरह सिखाया था पति को सबक

अशोक का अफैर होने के बाद पूनम ढिल्लों को बड़ा झटका लगा था। अपने पति को सबक सिखाने पूनम ने हांगकांग के एक बिजनेसमैन किकू के साथ अफेयर चलाया था। कहा जाता है कि वो पूनम से मिलने के लिए मुंबई आता था।

1997 में अशोक-पूनम का हो गया था तलाकImage Credit : Instagram05 / 05

1997 में अशोक-पूनम का हो गया था तलाक

इसके बाद अशोक और पूनम की शादीशुदा लाइफ में दरार आ गई थी। 1997 में पूनम और अशोक ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। पूनम को उनके दो बच्चों अनमोल और पालोमा की कस्टडी दे दी गई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!