बॉलीवुड

Google India’s Year In Search 2025: धर्मेंद्र और शेफाली जरीवाला की मौत के बाद लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च, टॉप 10 की लिस्ट में हुए शामिल

Google India’s Year In Search 2025: हाल ही में गूगल ने साल 2025 की 'ईयर इन सर्च' की लिस्ट जारी कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप 10 की इस लिस्ट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के 2 नाम भी मौजूद हैं, जिन्हें लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया था।

Image

Dharmendra and Shefali Jariwala

Google India’s Year In Search 2025: साल 2025 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए नाम यानी 'ईयर इन सर्च' रिवील कर दिए हैं। इस लिस्ट में वो पल मौजूद हैं, जिन्होंने राष्ट्र को हिलाया, चौंकाया और एकजुट किया। इसमें पॉलिटिक्स, खेल और तकनीक से लेकर एंटरटेनमेंट तक हर चीज शामिल है। खास बात यह है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो नामों ने साल 2025 में खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में अब हम गूगल द्वारा की गई टॉप 10 की लिस्ट में जो दो नाम सर्च किए गए, उनके बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र और पॉप-कल्चर आइकन शेफाली जरीवाला ने अपनी जगह बनाई।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। ज्यादातर लोगों ने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया। बॉलीवुड के असली 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का फ़िल्मी करियर 6 दशक तक रहा। उहोने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित फिल्में कीं। धर्मेंद्र को दुनिया भर के फैन्स से लेकर सह-कलाकारों और राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र के निधन के बाद लाखों लोगों ने उनके लाइफ से जुड़ी हर अपडेट, यादें और अनदेखे पलों को गूगल पर सर्च किया गया।

Google India’s Year In Search 2025

Google India’s Year In Search 2025

धर्मेंद्र से पहले शेफाली जरीवाला का असामयिक निधन भी हैरान कर देने वाला था। 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला ने अपनी मेहनत के दम पर फैन्स के बीच अलग पहचान बनाई थी। शेफाली टीवी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम रहीं। उनके अचानक निधन ने सभी को बड़ा झटका दिया था। शेफाली जरीवाला का नाम भी गूगल पर खूब सर्च किया गया। इस लिस्ट में धर्मेंद्र दूसरे नंबर हैं और शेफाली जरीवाला का नाम 9वें स्थान पर है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article