बॉलीवुड

Golden Globe Awards 2023: गोल्डन अवॉर्ड्स में भारत का दमदार आगाज, नाटू-नाटू गाने ने जीता बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का खिताब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 11, 2023, 09:14 AM IST

Golden Globe Awards 2023: अमेरिका में 80वां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स आयोजित किया जा रहा है। इस अवॉर्ड समारोह से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक RRR के गाने के गाने नातू नातू को इस साल का बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Image

Golden Globe Awards 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भारत ने किया दमदार आगाज।
  • फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को मिली बड़ी उपलब्धि।
  • नाटू-नाटू ने जीता बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का खिताब।

Golden Globe Awards 2023: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में भारत ने दमदार अंदाज में आगाज किया है। अवॉर्ड समारोह की शुरुआत के साथ ही भारत ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में एस एस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिल गया है। इस मौके पर फिल्म RRR के एक्टर जूनियर NTR और रामचरण के साथ डायरेक्टर एस एस राजामौली ( SS Rajamauli) भी मौजूद रहे हैं। इस गाने को म्यूजिक कंपोजर एमएम केरावनी (MM Keeravani) ने कंपोज किया है। इसके साथ ही एस एस राजामौली की इस फिल्म को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में भी नॉमिनेटेड है। यह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में आयोजित किया जा रहा है।

एमएम केरावनी की हुई जमकर तारीफ

फिल्म RRR के 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिलने के बाद इसके म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी की जमकर तारीफ हो रही है। एमएम केरावनी ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 अवार्ड के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस सफलता के बाद फिल्म के डायरेक्ट एस एस राजामौली और गाने की म्यूजिक कंपोजर एमएम केरावनी की खूब सराहना की जा रही है।

खिताब लेते समय भावुक हुए एमएम कीरावनी

नाटू-नाटू के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावनी यह खिताब लेते हुए भावुक हो गए। RRR के इस गाने की उपलब्धि के बारे में बात करते हुए साउथ सुपर स्टार चिरंजीवी ने इसे ऐतिहासिक बताया है। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने ये अवॉर्ड लिया। इस बीच वह फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली और बाकी कलाकारों का भी शुक्रिया अदा करते नजर आए हैं।

ऑस्कर की कई कैटेगरी में नॉमिनेट RRR

एस एस राजामौली की फिल्म RRR को साल 2022 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। बता दें कि फिल्म RRR को ऑस्कर की तमाम कैटगरी में भी शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। फैंस ने भी फिल्म से कई उम्मीदें लगा रखी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article