Ghayal Movie Trivia: बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्में आती-जाती रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो इतिहास रच जाती हैं। साल 1990 में रिलीज हुई 'घायल' ऐसी ही एक फिल्म थी, जिसने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि सनी देओल को एक आम हीरो से सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म ने 7 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। राजकुमार संतोषी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आज भी एक्शन-ड्रामा की मिसाल है। इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों को मुंह जुबानी याद है। इस फिल्म को लेकर आज भी खूब चर्चा होती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में ऐसा क्या खास था जिसने सनी देओल को स्टार से सुपरस्टार बना दिया।

Image Source: Ghayal Movie
फिल्म की कहानी
'घायल' की कहानी है अजय मेहरा (सनी देओल) की, एक जवान लड़के की, जो बॉक्सिंग चैंपियन बनने का सपना देखता है। लेकिन जब उसके भाई अशोक (राज बब्बर) की हत्या हो जाती है, तो अजय का जीवन उलट-पुलट हो जाता है। वो गलत तरीके से जेल में बंद हो जाता है और सिस्टम की भ्रष्टाचार से तंग आकर खुद ही न्याय का रास्ता चुनता है। फिल्म में बदले की आग, परिवार का प्यार, दोस्ती और समाज के काले सच को बखूबी दिखाया गया था। ये फिल्म खाली एक्शन नहीं, बल्कि एक इमोशनल रोलरकोस्टर भी है।

Image Source: Ghayal Movie
फिल्म का बजट
'घायल' को बनने में सिर्फ ढाई करोड़ रुपये लगे, वो भी 90 के दशक में, जब बड़े बजट वाली फिल्में 5-10 करोड़ की होती थीं।इस लो बजट की फिल्म में वो सब देखना को मिला था जो 90 के दशक की बिग बजट फिल्मों में हुआ करता था। एक्शन सीन्स के साथ-साथ स्टोरी ने कम होने के बाद भी फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया।

Image Source: Ghayal Movie
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'घायल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 22 जून 1990 को रिलीज हुई, तो पहले हफ्ते में ही हाउसफुल रही। 'घायल' साल 1990 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी। फिल्म घायल ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Source: Ghayal Movie
धमाकेदार डायलॉग्स
फिल्म घायल की जान उसके एक्शन सीन्स के साथ-साथ डायलॉग्स भी थे, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। सनी की गहरी आवाज में ये लाइनें सुनकर आज भी लोगों रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
1. आने वाले चौबीस घंटों में तुम्हारे चौबीस टुकड़े करके, हर टुकड़े का अलग-अलग अंतिम संस्कार करूंगा
2. जाकर दुम हिलाना उसके सामने. तलवे चाटना. बोटियां फेंकेंगे बोटियां
3. इस चोट को अपने दिल-ओ-दिमाग पर कायम रखना। कल यही आंसू क्रांति का सैलाब बनकर, इस मुल्क की सारी गंदगी को बहा ले जाएंगे।
4. जाओ बशीर खान जाओ, किसी नाटक कंपनी में भर्ती हो जाओ, बहुत तरक्की मिलेगी तुम्हे, अच्छी एक्टिंग कर लेते हो।
5. मैं तेरा वो हश्र करूंगा की तुझे अपने पैदा होने पर अफसोस होगा

Image Source: Ghayal Movie
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म घायल में सनी देओल के साथ-साथ मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर, अमरीश पुरी, मौसमी चटर्जी और ओम पुरी अहम रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने सनी देओल को बॉलीवुड का एक्शन स्टार बना दिया। फिल्म घायल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
