Ganapath Full Movie Download Link Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Vegamovies: बॉलीवुड एक्टर या कहें एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मूवी गणपत पार्ट-1 (Ganapath Part-1) आज 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म का डाउनलोड लिंग फ्री में उपलब्ध हो गया है, वो भी HD प्रिंट में। जिससे मेकर्स को तगड़ा झटका लगने वाला है। फिल्म को पहले ही फीकी ओपनिंग की उम्मीद है। पहले दिन गणपत को सिर्फ 5-7 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। जिसके बाद अब गणपत का डाउनलॉड लिंक ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है।
जिसके बाद फिल्म की कमाई और भी तेजी से गिर सकती है। कई वेबसाइट्स पर मूवी का HD प्रिंट भी उपलब्ध है, जिसके बाद कई लोग फिल्म को थिएटर्स में देखने की बजाए, सीधा ऑनलाइन डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ने वाला है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म तमिलरॉकर्स, एमपी4मूवीज, वेगामूवीज और फिल्मीजिला सहित कई साइट्स पर फुल एचडीप्रिंट में फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गई है। वहीं फिल्म के लीक होने का इसकी कमाई पर असर पड़ने के पूरे आसार हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इन वेबसाइट्स से मूवी डाउनलॉड करने की सलाह नहीं देता है। क्योंकि ये सभी साइट्स गैर कानूनी हैं।
