Gadar 2 Director Anil Sharma on Govinda: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) मे कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। फिल्म में तारा सिंह के रोल में सनी पाजी को काफी पसंद किया गया है, इस बीच खबर सामने आई थी कि पहले ये रोल गोविंदा को ऑफर हुआ था, जिसकी सच्चाई अब सामने आ गई है। गदर 2 ने इंडिया में कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कमाई 500 करोड़ के पार चली गई है। गदर 2 ने सिर्फ 24 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि पठान के ऐसा करने में 28 दिनों का समय लगा था।
अब अनिल शर्मा ने फिल्म में सनी पाजी की जगह तारा सिंह के रोल के लिए गोविंदा को कास्ट करने पर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि टीम ने तारा सिंह का रोल कभी गोविंदा को ऑफर ही नहीं किया है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
अनिल शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई
बॉलीवुड फिल्म गदर और गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गोविंदा की कास्टिंग पर Bollywood Thikana को दिए इंटरव्यू में कहा, 'फिल्म 'गदर' और 'गदर 2' के लिए मैनें कभी भी गोविंदा को अप्रोच नहीं किया। फिल्म 'गदर' के लिए हमेशा से पहली पसंद सनी देओल ही रहे थे। यकीनन कोई गलतफहमी हुई है।'
