बॉलीवुड

Gadar 2: 500 करोड़ से एक कदम दूर है सनी देओल की फिल्म, 23वें दिन कुचला 'पठान' और 'बाहूबली 2' का रिकॉर्ड

Sunny Deol Gadar 2 Breaks Pathaan And Baahubali 2 Record: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की मूवी 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। माना जा रहा है कि मूवी '500 करोड़ रुपये' से मात्र एक कदम दूर है। इतना ही नहीं, 'गदर 2' ने 'पठान' और 'बाहूबली 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Image

'गदर 2' ने तोड़ा 'पठान' और 'बाहूबली 2' का रिकॉर्ड

Sunny Deol Gadar 2 Breaks Pathaan And Baahubali 2 Record: बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ने 23 दिनों में करीब 493 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर रह गई है। इतना ही नहीं, सनी देओल की मूवी ने अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से 23 दिनों में एक बार फिर से शाहरुख खान की 'पठान' और प्रभास की 'बाहूबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) 24वें दिन 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि सनी देओल की 'गदर 2' हीृ सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये के क्लब तक पहुंची है। इतनी रफ्तार से 'पठान' और 'बाहूबली 2' भी 500 करोड़ तक नहीं पहुंच पाए थे। तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में साफ किया कि सनी देओल की मूवी जहां 24वें दिन 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी तो वहीं शाहरुख खान की 'पठान' ने यह काम 28वें दिन किया था। वहीं दूसरी ओर 'बाहूबली 2 हिंदी वर्जन' 34वें दिन 500 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।

तरण आदर्श के ट्वीट को देखकर कहा जा सकता है कि सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) ने एक बार फिर से 'पठान' और 'बाहूबली 2' के रिकॉर्ड को कुचल दिया है। बता दें कि सनी देओल की मूवी ने 23वें दिन 5.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे मूवी की कुल कमाई 493.37 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'गदर 2'

बता दें कि सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी है। मूवी ने 40 करोड़ रुपये के साथ बड़े पर्दे पर ओपनिंग की थी। इससे पहले 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article