Gadar 2 Box Office Collection Day 24 (Early Trends): बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सच में गदर मचा दिया है। 22 साल बाद भी दर्शकों को तारा सिंह और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब भा रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाली गदर 2 दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले सिर्फ पठान ने ही यह कारनामा किया है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में भी अब गदर 2, पठान और बाहुबली 2 के बाद तीसरे नंबर पर आ गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अब बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी टूटने वाला है। गदर 2 जल्द ही बाहुबली 2 के 511 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को तोड़ने वाली है। आइए गदर 2 के 24वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
नहीं थम रहा गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के 24वें दिन भी सनी देओल की गदर 2 ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। रविवार को फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 8.50 करोड़ तक रहने की उम्मीद है। जिसके साथ ही शनिवार को फिल्म ने 493.5 करोड़ की कुल कमाई कर ली थी। अब रविवार के कलेक्शन के बाद गदर 2 की कमाई 500 करोड़ के पार चली गई है। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ने वाली है।
