बॉलीवुड

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा स्टारर का HD प्रिंट किया लीक

ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टारर 'फुकरे 3' का तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसे वेब साइट्स ने एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक कर दिया है। इस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स की चिंता और बढ़ गई है।

Image

Fukrey 3

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन्स हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' 28 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की तीसरी किस्त में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), मनजोत सिंह, वरुण शर्मा (Varun Sharma), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा द्वारा किया गया है और ये फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है। दर्शक 'फुकरे 3' (Fukrey 3) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसे बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थे। हालांकि अब जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। इस खबर ने मेकर्स के बीच हलचल पैदा कर दी है।

बताया जा रहा है कि तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसे वेब साइट्स ने पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक कर दिया है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद निर्माताओं के बीच खलबली मच गई है। फिल्म का एचडी प्रिंट ऑनलाइन उपलब्ध होने के बाद दर्शक क्यों इसे सिनेमाघरों में देखने जाएंगे। ऐसे में वे सभी घर पर फिल्म को डाउनलोड कर इसे देखने का लुत्फ उठाएंगे।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'फुकरे 3' के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की जानकारी मिलते ही अब इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का फैसला लिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article