बॉलीवुड

Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई पुलकित-वरुण की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा स्टारर 'फुकरे 3' (Fukrey 3) के पहले दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज थे लेकिन 'फुकरे 3' बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट पार नहीं कर पाई है।

Image

Fukrey 3

Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) बीते दिन यानी 28 सितंबर को रिलीज हो गई है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ये फिल्म कॉमेडी का डबल डोज होगी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'फुकरे 3' को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। इन रिव्यू के मिलने के बाद फिल्म क पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म 'फुकरे 3' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट क्रॉस करने में सफल नहीं रही है। आइए जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'फुकरे 3' ने पहले दिन 8.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड खत्म होने से पहले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फुकरे 3' में अली फजल अहम रोल में नहीं हैं लेकिन अंत में मेकर्स ने उनका कैमियो करा ही दिया है। अली फजल की एंट्री से यह भी साबित हो गया है कि इसका चौथा पार्ट भी जरूर आएगा। अगर आपने फिल्म 'फुकरे 3' देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article