बॉलीवुड

Fukrey 3 box office collection Day 4: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई पुलकित-वरुण की फिल्म? चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Fukrey 3 Box Office Collection Day 4: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। रविवार के अनुमानित कारोबार के मुताबिक ये फिल्म 4 दिनों में 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है।

Image

Fukrey 3

Fukrey 3 Box Office Collection Day 4: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की नई फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। ये फिल्म गुरुवार यानी 28 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को फैन्स की ओर से खूब प्यार मिला था। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'फुकरे 3' बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है। निर्माता भी फिल्म की कमाई देख काफी खुश हैं। रविवार के अनुमानित आंकड़ों की मानें तो 'फुकरे 3' 4 दिनों में 50 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती है। आइए देखें फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में धांसू एंट्री ले लेगी। वीकेंड में 'फुकरे 3' की कमाई में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती होने की वजह से पूरे देश में छुट्टी है और इसका फायदा भी फुकरे को मिलेगा।

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर 'फुकरे 3' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। फिल्म विपुल विज द्वारा लिखी गई है। इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article