बॉलीवुड

परिवार से आया पहला रिएक्शन, मामा राहुल भट्ट ने आलिया- रणबीर की लिटिल प्रिसेज पर यूं लुटाया प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2022, 05:24 PM IST

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर लक्ष्मी आई हैं। कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बेटी के जन्म पर बधाई दे रहे हैं। कपूर खानदान में जश्न का माहौल है।

Image

ranbir alia (image: instagram)

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt: बधाई हो... आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर नन्ही परी आई हैं। ब्रह्मास्त्र कपल आज सुबह -सुबह ही मुंबई के एच. एन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। कपल को सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं। कपल ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। रणबीर- आलिया की शादी को 7 महीने हुए है। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। आलिया एक बेटी की मां बन चुकी हैं। आलिया के मां बनने पर कपूर खानदान और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। रणबीर- आलिया की लिटिल प्रिसेंस के आने पिता महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर की है।

आलिया -रणबीर को इस शख्स ने दी थी सबसे पहले बधाई

आलिया के भाई राहुल भट्ट ने कहा, मैंने रणबीर - आलिया को पेरेंट्स बनने की बधाई सबसे पहले दी थी। इस खबर को जानने के बाद मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आपने बेबी गर्ल को देखा? उन्होंने कहा, नहीं मैं अहमदाबाद में हूं और जल्द मुंबई पहुंचूंगा। राहुल ने महेश भट्ट का रिएक्शन बताते हुए कहा, वो बहुत खुश है। ये उनकी जिंदगी के सबसे बड़े दिन में से एक है। वो उनकी पहली नातिन हैं।

आलिया बोलीं-हमारी जिदंगी प्यार से भर गईं

आलिया ने सबसे पहले अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने लिखा, हम अपने जीवन की सबसे खूबसूरत खबर शेयर कर रहे हैं... हमारी जिदंगी में एक नन्हा मेहमान आ गया है और ये हमारी प्यारी बेबी गर्ल है। हमारी जिदंगी प्यार से भर गई है... आपके रणबीर और आलिया। पिछले महीने आलिया की गोदभराई की रस्म रखी गई थी। इस सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने गोदभराई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article