Fire Break Down at Chhaava Screening: बीती रात बुधवार को दिल्ली साकेत के मॉल में स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई। थिएटर में विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) की फिल्म छावा चल रही है, जिसमें अचानक से पर्दे पर आग लग गई। आग से घबराकर लोग अफरा-तफरी में बाहर निकले और अपनी जान बचाई। राहत की बात यह है कि फायर टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी लोग सेफ निकल गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
दिल्ली मॉल में लगी आग
दिल्ली साकेत के फेमस सिलेक्ट सिटी मॉल के थिएटर नंबर 2 में अचानक से आग लग गई। लोग विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) की फिल्म छावा( Chhaava) देख रहे थे और पर्दे ने आग पकड़ ली। पर्दे पर आग की लपटे देखकर हर जगह हल्ला मच गया। वहीं लोग एग्जिट गेट की तरफ भागे और अपनी जान बचाई, तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेट की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस आग में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ और थिएटर से हर कोई सही सलामत बाहर आ गया।
थिएटर के मालिक ने इस मामले पर जवाब दिया है और बताया है कि शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगी है, हमने इसपर काबू पा लिया और सभी लोगों को सुरक्षित यहां से बाहर निकाल दिया है। थिएटर के अंदर की वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि पर्दे के एक कोने पर आग लगी हुई है और दमकल की टीम इसे बुझाने की कोशिश कर रही है।
छावा के कमाए इतने करोड़
बात करें फिल्म छावा की तो विक्की कौशल-रश्मिका मँदाना की ये फिल्म थिएटर्स में धूम मचा रही है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। छावा 2025 की पहली बड़ी हिट साबित हुई जिसने अब तक 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और छावा के लिए विक्की कौशल को भी सराहा जा रहा है।
