Hrithik Roshan-Deepika Padukone Pic From Fighter Set: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग इस समय इटली में चल रही है। शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट पिक सामने आई है, जिसे देख फैन्स फिल्म को देखने के लिए उतावले हो गए हैं।
'फाइटर' के सेट से वायरल हो रही इस फोटो में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद, ममता आनंद और बॉस्को मार्टिस सहित कई लोग इटली में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं जबकि दीपिका उनके बगल में बैठे हुए पोज दे रही हैं। उन्हें सिद्धार्थ आनंद, ममता आनंद, बॉस्को मार्टिस के साथ एक टेबल के आसपास बैठे देखा गया। फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
ऋतिक रोशन इस फोटो में ब्लू टी-शर्ट के साथ ब्लैक हूडि में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण को सफेद रंग की ड्रेस में ब्लैक स्लिपर्स के साथ देखा जा सकता है। फोटो में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इतने सालों में यह पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को फिल्म 'फाइटर' में ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। दोनों के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी के खास मौके पर रिलीज होगी।
